Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को राहत, तमिलनाडु के CM सी विजय जोसेफ पर टिप्पणी मामले में मिली जमानत
    मुख्य समाचार

    DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को राहत, तमिलनाडु के CM सी विजय जोसेफ पर टिप्पणी मामले में मिली जमानत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डीएमके विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को शनिवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चिदंबरम ने जमानत दे दी। उन पर आरोप था कि उन्होंने 20 जून को एक पब्लिक मीटिंग के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी विजय जोसेफ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में उन्हें शुक्रवार को अथूर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

    उन्होेंने अपनी गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव बनाने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि TVK के कुछ सदस्य उन्हें विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का दबाव बना रहे। वे चाहते हैं कि पार्टी छोड़कर मैं TVK में शामिल हो जाऊं। उन्होंने दावा किया कि वे यदि DMK छोड़ देते हैं तो उन्हें पूरा समर्थन देने का वादा किया गया था।

    उन्होंने एमके स्टालिन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा, ‘मैं DMK में ही बना रहूंगा और पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकूंगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनका राजनीतिक जीवन दशकों की पार्टी सेवा का परिणाम है, न कि धन के बल पर बना है।

    विधायक के खिलाफ किन धाराओं में केस?

    विधायक अनिता आर राधाकृष्णन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 352 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर ऐसे बयान देने का आरोप है, जिनसे शांति भंग होने की आशंका पैदा हो सकती है। राधाकृष्णन का आरोप है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को सूचित कर दिया था कि वह धारा 41ए के नोटिस का पालन करते हुए 10 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। इसके बावजूद पुलिस ने इस प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया, ताकि उन्हें डराया-धमकाया जा सके।

    बता दें कि डीएमके विधायक ने कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत से इनकार के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राधाकृष्णन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी विजय जोसेफ के लुक और फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आने का मजाक उड़ाया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    August 25, 2026

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश

    August 25, 2026

    रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.