Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • शादी जिम्मेदारी, सिखाती है अनुशासन और धर्म, लिव इन रिलेशन की सच्चाई दुनिया देख रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»जामताड़ा में साइबर ठगी, ‘ईज माय डील’ एप से लाखों की धोखाधड़ी, 3 गिरफ्तार
    क्राइम

    जामताड़ा में साइबर ठगी, ‘ईज माय डील’ एप से लाखों की धोखाधड़ी, 3 गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए हैं। 

    पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल और ताराबहाल गांव में छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय समीम अंसारी, 19 वर्षीय कैफ अंसारी और 38 वर्षीय मुस्तकीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुस्तकीम अंसारी पहले भी साइबर ठगी के मामले में आरोपी रह चुका है। 

    साइबर डीएसपी अमित कुमार ने बताया, ‘आरोपी लोगों को इज माई डील ऐप के नाम पर कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करते थे। मैसेज स्वीकार करते ही रकम आरोपियों के खाते में ट्रांसफर हो जाती थी। आरोपी उस रकम से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे।’ जांच में यह भी सामने आया कि एक आरोपी क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर पीड़ितों के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाता था और बैंकिंग डिटेल चुराकर ठगी करता था। 

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है। जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 37/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…

    July 27, 2026

    बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…

    July 27, 2026

    नौकरी दिलाने के बहाने 23 लाख का Fraud, Court में Chargesheet दाखिल

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.