Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’
    राजनीति

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस इस समय अपने सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। पार्टी के नेताओं पर हमले कि खबरें सामने आ रही है, वहीं विधानसभा और संसद में पार्टी दो हिस्सों में टूट गई है। इसी बीच पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बना रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई उन्हें चुप कराना या फिर टीएमसी को खत्म करना चाहता है, तो पहले उनकी हत्या करनी होगी। उन्होंने कहा कि मुझे खत्म करने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। 

    TMC नेताओं के घर पर किए हमले

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रताड़ित किया गया है। इसके अलावा उन पर राजनीतिक हमले और उनके घर पर भी हमले किए गए है। इस दौरान उन्होंने महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के नाम का भी जिक्र किया। 

    पार्टी में बगावत के बीच आया बयान

    बता दें कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी के अंदर बगावत हो रही है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी विधानसभा और संसद में टूट गई। पार्टी के करीब 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना लिया। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के 20 सांसद बागी होकर NCPI में शामिल हो गए। इसके अलावा पार्टी के तीन राज्य सभा सांसदों ने इस्तीफा भी दे दिया। वहीं कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

    हिरासत में नेताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

    टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कई नेताओं के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे कई सहयोगी लॉकअप में बंद हैं और उन्हें फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ लोगों को कमर में रस्सी बांधकर और पैरों में बेड़ियां पहनाकर घुमाया जा रहा है। कुछ के सिर मुंडवा दिए गए हैं, जबकि कुछ पर गंदी चीजें फेंकी गईं। यह बेहद शर्मनाक है। ममता ने कहा कि इन तमाम दबावों और कार्रवाई के बावजूद टीएमसी पीछे हटने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.