Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भावुक कर देने वाला मामला:भारतीय के रूप में मरने के लिए 94 साल की दादी ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता…
    राष्ट्रीय

    भावुक कर देने वाला मामला:भारतीय के रूप में मरने के लिए 94 साल की दादी ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के बापटला जिसे में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. वहां 94 साल की एक महिला ने सरकार से भारतीय नागरिकता वापस देने की अपील की है. उनका कहना है कि वो भारतीय के रूप में ही मरना चाहती हैं. इस महिला के बच्चे अमेरिका में रहते हैं. वो 2000 में अपने बच्चों के पास अमेरिका चली गई थीं. उन्होंने अमेरिकी नागरिकता भी ले ली थी. वह 2018 में भारत वापस आकर अपने गांव में रहने लगी थीं. अब वो अमेरिकी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता लेना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है. उनकी अपील पर बापटला जिले के कलेक्टर ने सुनवाई की.

    कहां का है यह मामला

    इस महिला का नाम कोंड्रागुंटा महालक्ष्मम्मा है. उन्होंने सरकार से भारतीय नागरिकता वापस देने की अपील की है. उनका कहना है कि वह अपने जीवन के अंतिम दिन अपने गांव में बिताना चाहती हैं और एक भारतीय के रूप में मरना चाहती हैं.  इस मामले की सुनवाई मंगलवार को बापटला के जिला कलेक्टर डॉक्टर वी विनोद कुमार ने अपने दफ्तर में की.

    अधिकारियों के मुताबिक महालक्ष्मम्मा मूल रूप से चिनागंजम मंडल के चिंथागुम्पाला गांव की रहने वाली हैं. पति नागभूषणम के निधन के बाद वह अपने बेटे डॉक्टर के बुच्चैया चौधरी के पास अमेरिका चली गई थीं. चौधरी के मशहूर कैंसर सर्जन हैं.महालक्ष्मम्मा ने जुलाई 2000 में अमेरिकी नागरिकता ले ली थी. करीब दो दशक अमेरिका में रहने के बाद वह 2018 में भारत लौट आईं थी. उसके बाद से ही वह अपने पैतृक गांव में रह रही हैं.

    भारत आने के बाद उन्होंने स्वेच्छा से अपनी अमेरिकी नागरिकता छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने भारतीय नागरिकता दोबारा हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था.

    भारतीय संविधान के प्रति ली शपथ

    उनके आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान महालक्ष्मम्मा को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ तेलुगु भाषा में दिलाई गई. उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें शपथ का पाठ तेलुगु में दिया गया था. उनके बेटे ने उसे पढ़ने में उनकी मदद की. इसके बाद उन्होंने कागजात पर दस्तखत कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

    कलेक्टर डॉक्टर कुमार के मुताबिक महालक्ष्मम्मा के पास ओसीआई (OCI) कार्ड और अमेरिकी नागरिकता थी. उन्हें लगा कि अब जीवन का अंतिम समय करीब है, इसलिए उन्होंने भारतीय नागरिक के रूप में अपने अंतिम दिन बिताने और इसी रूप में दुनिया से विदा लेने की इच्छा जताई.उन्होंने बताया कि महालक्ष्मम्मा 23 जून को अपने बेटे के साथ मेरे पास आई थीं. उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं. उनका आवेदन और रिपोर्ट गृह मंत्रालय को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दी गई है.

    सुनवाई के दौरान महालक्ष्मम्मा ने अधिकारियों से कहा कि वह अपना बाकी का जीवन अपनी मातृभूमि में बिताना चाहती हैं और चाहती हैं कि उनका अंतिम संस्कार भी भारत में ही हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.