Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करूंगी सरेंडर, मौत आए तो अपनी मिट्टी पर आए : शेख हसीना
    अंतर्राष्ट्रीय

    दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करूंगी सरेंडर, मौत आए तो अपनी मिट्टी पर आए : शेख हसीना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश वापस लौटने का एलान किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगी।

    दरअसल, बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना कर रहीं और अपनी पार्टी (अवामी लीग) पर प्रतिबंध झेल रहीं शेख हसीना ने कहा कि वे अपने देश में कोर्ट के सामने खुद को सरेंडर कर यह देखना चाहती हैं कि बांग्लादेश की सरकार अपने सबसे प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ कैसा व्यवहार करती है।

    दक्षिण एशियाई देश की सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहीं शेख हसीना ने कहा कि वह और उनकी अवामी लीग के सदस्य स्वेच्छा से उस देश लौटना चाहते हैं, जिसे वे दो साल पहले छोड़कर भाग गई थी।

    मौत आती है तो आए, मुझे जाना ही है…

    गुरुवार देर रात और शुक्रवार तक चले लगभग एक घंटे के टेलीफोन इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा, “हो सकता है कि लौटने पर वे मुझे गिरफ्तार कर लें, या मुझे मार भी डालें। फिर भी, मुझे जाना ही है।

    मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारी दमन का सामना करना पड़ रहा है। अगर मौत आती है, तो मैं चाहती हूं कि वह मेरी अपनी जमीन पर आए, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।”

    गौरतलब है कि 2024 में बांग्लादेश में हुए भारी विरोध प्रदर्शन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश से भागकर भारत आईं थी। जिसके बाद बांग्लादेश की वॉर क्राइम कोर्ट ने नवंबर में उन्हें छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह के खिलाफ घातक कार्रवाई का आदेश देने के लिए उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। उन्होंने निर्वासन से इन आरोपों से इनकार किया है।

    भारत से तनावपूर्ण संबंध में हो सकता है सुधार

    शेख हसीना की वापसी से रमेंट-एक्सपोर्ट के इस बड़े केंद्र में राजनीतिक विभाजन और गहरा हो सकता है, क्योंकि ढाका में सरकार दो साल की उथल-पुथल के बाद स्थिरता बहाल करने की कोशिश कर रही है।

    दूसरी ओर, इससे भारत के साथ तनावपूर्ण संबंध सुधर सकते हैं। जो भारत द्वारा उन्हें शरण दिए जाने के बाद से बहुत अधिक खराब हो गए थे। क्योंकि, बांग्लादेश ने बार-बार भारत से उन्हें प्रत्यर्पित करने का आग्रह किया है।

    गौरतलब है कि यह ऐसा पहला मौका है जब उन्होंने अपनी वापसी के लिए कोई समय-सीमा तय की है, सरेंडर करने की योजना बताई है और कहा कि आवामी लीग के अन्य निर्वासित नेता ऐसा करेंगे। हालांकि, हसीना ने यह भी कहा कि उन्होंने लौटने या न लौटने के बारे में किसी विदेशी सरकार से सलाह नहीं ली है।

    शेख हसीना के साथ आवामी लीक के नेता पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल भी सरेंडर करेंगे, जिन्हें मौत की सजान का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रॉयटर्स पार्टी के अन्य सदस्यों से संपर्क नहीं कर सका या यह पता नहीं लगा सका कि वे कहां हैं।

     मैं खुद वापस जाऊंगी

    शेख हसीना ने कहा, “ढाका के अधिकारी मुझे वापस ले जाना चाहते हैं, वे मुझे वापस भेजने के लिए भारत को बार-बार पत्र भेज रहे हैं। मैं खुद वापस जाऊंगी।”

    हसीना की बातों पर टिप्पणी के लिए बांग्लादेश सरकार के प्रवक्ताओं ने कोई जवाब नहीं दिया। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “चेन्नई में खेला जाएगा BBL 2026-27 का पहला मैच”, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पीएम मोदी ने किया ऐलान

    July 10, 2026

    यौन शोषण मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने लेखिका को 50 लाख डॉलर देने का दिया आदेश

    July 9, 2026

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मेलबर्न में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.