Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»“मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या
    क्राइम

    “मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की भी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस के मुताबिक, यह घटना रंगारेड्डी जिले के शाबाद थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी की पहचान 35 साल के राजू कुमार के रूप में हुई है, जो पहले से ही पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर आया था। आरोप है कि उसने पहले नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और दादी की हत्या की। इसके बाद अपने घर पहुंचकर पत्नी और दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी। इस तरह टोटल 6 लोगों की मौत हो गई।

    हत्या के बाद मां-बाप को किया फोन

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों का सफाया कर दिया है और अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। आरोपी की यह बात सुनते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    पुलिस ने क्या कहा?

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजू कुमार पर पहले से पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था और जमानत पर बाहर था। मृतकों में नाबालिग लड़की, उसकी मां, दादी, आरोपी की पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

    आरोपी और पीड़ित परिवार कहां के रहने वाले हैं?

    पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता का परिवार शाबाद क्षेत्र में रहता था, जबकि आरोपी रायवालागुडा का निवासी है। शुरुआती जांच में मामला पुराने विवाद और पॉक्सो केस से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

    आरोपी की तलाश तेज

    फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.