Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…
    • हरियाणा से 2 दिन पहले लापता महिला और युवक के शव राजस्थान में मिले
    • मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की बालकनी से गिरकर मौत
    • कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम
    • जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी
    • पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
    • महाराष्ट्र ATS की रडार पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 102 संदिग्ध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बोले कैलाश विजयवर्गीय ‘मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो…’, दतिया बवाल
    मुख्य समाचार

    बोले कैलाश विजयवर्गीय ‘मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो…’, दतिया बवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दतिया उपचुनाव 2026 में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से मध्य प्रदेश बीजेपी में बड़ा विरोध देखने को मिल रहा है. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक कार्कर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ हल्ला बोला और शुक्रवार (11 जुलाई) से ही विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम, पत्थरबाजी आदि शुरू हो गई. अब इस विवाद के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है. 

    नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ बीजेपी के फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के अंदर पूरी तरह लोकतंत्र है. बीजेपी का कार्यकर्ता इतना अनुशासित है कि पार्टी का निर्णय आने के बाद सभी उसे स्वीकार करते हैं. आशुतोष तिवारी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे. यह हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है. पार्टी हर निर्णय पूरी सोच-समझ और व्यापक विचार-विमर्श के बाद लेती है. हम डंके की चोट पर चुनाव जीतेंगे.

    ‘मैं नरोत्तम मिश्रा को अच्छी तरह से जानता हूं’

    वहीं, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “नरोत्तम मिश्रा भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे. मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं. तैयारी तो बहुत लोग करते हैं. मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं और हजारों लोग टिकट की तैयारी करते हैं, लेकिन अंततः पार्टी का निर्णय ही सर्वोपरि होता है. सभी कार्यकर्ता उसका पालन करते हैं.”

    मंत्री ने आगे कहा कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के बहुत पुराने, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वे पार्टी के फैसले को समझेंगे और उसका सम्मान करेंगे. जहां तक टिकट बदलने की बात है, एक बार उम्मीदवार घोषित होने के बाद बीजेपी की कभी ऐसी परंपरा नहीं रही कि टिकट बदला जाए. इसलिए मुझे नहीं लगता कि टिकट में कोई बदलाव होगा. आशुतोष तिवारी भी हमारे बहुत अच्छे और समर्पित कार्यकर्ता हैं.

    ‘नरोत्तम मिश्रा नाराज हैं तो मनाया जाएगा’- जगदीश देवड़ा

    वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कहना है, “दतिया में आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी जो निर्णय करती है, वह शिरोधार्य होता है. सब उसी को मान्य करेंगे और इसी पर काम करेंगे. नरोत्तम मिश्रा हमारे वरिष्ठ नेता हैं. संगठन को जानते हैं, वह स्वयं भी कार्यकर्ताओं को समझाएंगे. अगर कोई नाराजगी है तो उसे दूर किया जाएगा. सब लोग मिलकर काम करेंगे. अगर कोई विषय आया है तो वरिष्ठ नेता पार्टी में इसको सुलझाएंगे. पूरी पार्टी चुनाव लड़ रही है, केवल एक उम्मीदवार नहीं. मेरी अपील है कि सब पार्टी के लिए काम करें. इस्तीफों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता समाधान करेंगे, ये परिवार का मसला है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा से 2 दिन पहले लापता महिला और युवक के शव राजस्थान में मिले

    July 11, 2026

    मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की बालकनी से गिरकर मौत

    July 11, 2026

    पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.