Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…
    • हरियाणा से 2 दिन पहले लापता महिला और युवक के शव राजस्थान में मिले
    • मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की बालकनी से गिरकर मौत
    • कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम
    • जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी
    • पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
    • महाराष्ट्र ATS की रडार पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 102 संदिग्ध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हरियाणा से 2 दिन पहले लापता महिला और युवक के शव राजस्थान में मिले
    मुख्य समाचार

    हरियाणा से 2 दिन पहले लापता महिला और युवक के शव राजस्थान में मिले

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले के अंतर्गत आने वाले गांव जमाल से दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक विवाहित महिला और उसी गांव के एक युवक के शव पड़ोसी राज्य राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बरामद हुए हैं। दोनों के शव सूरतगढ़ के नजदीक थाना राजियासर क्षेत्र के अंतर्गत आते खरड़ फाटा के पास लावारिस हालत में मिले। इस दोहरे शव मिलने की घटना से जमाल गांव में मातम और सनसनी फैल गई है।

    8 जुलाई से लापता थे दोनों, राजस्थान पुलिस ने दी सूचना
    जमाल पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के अनुसार, बीते 8 जुलाई को गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी मोनिका अचानक कहीं लापता हो गई है। पुलिस अभी महिला की तलाश कर ही रही थी कि गुरुवार को राजस्थान की राजियासर थाना (श्रीगंगानगर) पुलिस ने क्षेत्र में एक अज्ञात महिला और पुरुष के शव मिलने की सूचना सिरसा पुलिस से साझा की।सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और जमाल गांव के लोग राजस्थान के राजियासर पहुंचे।वहां शवों की स्थिति को देखकर परिजनों ने उनकी पहचान मोनिका (पत्नी राकेश कुमार) और गांव के ही एक अन्य युवक कमलेश के रूप में की।

    प्रेम प्रसंग और जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की आशंका
    राजस्थान और हरियाणा पुलिस की प्रारंभिक संयुक्त जांच में इस बेहद दुखद घटना के पीछे प्रेम प्रसंग (Love Affair) का मामला सामने आ रहा है।प्राथमिक जांच और घटनास्थल के हालातों को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों घर से भागकर राजस्थान पहुंचे थे। वहां किसी अज्ञात तनाव या लोकलाज के डर से दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की बालकनी से गिरकर मौत

    July 11, 2026

    पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

    July 11, 2026

    महाराष्ट्र ATS की रडार पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 102 संदिग्ध

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.