Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    • सबसे छोटा इलेक्ट्रो-मैकेनिकल रोबोटिक आर्म बनाकर नागपुर के 17 साल के हितेन ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…
    • ट्रंप की हत्या का युद्ध…
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»AC ट्रेन से 1.27 करोड़ से ज्यादा की चोरी, चादर, तौलिए, कंबल और तकिए चुपके से घर ले जा रहे हैं यात्री
    राष्ट्रीय

    AC ट्रेन से 1.27 करोड़ से ज्यादा की चोरी, चादर, तौलिए, कंबल और तकिए चुपके से घर ले जा रहे हैं यात्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चादर, तौलिया, कंबल और तकिया देता है। इनका इस्तेमाल सफर के दौरान किया जाता है और उतरने से पहले इन्हें वापस करना होता है। लेकिन अब हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है कि कुछ यात्री इन सामानों को वापस करने के बजाय चुपके से अपने बैग में रखकर घर ले जा रहे हैं। यह कोई एक-दो मामले नहीं हैं। आरटीआई से सामने आए आंकड़ों के अनुसार पिछले चार साल में ट्रेनों से 1.27 करोड़ से ज्यादा चादर, तौलिए, कंबल, तकिए और उनके कवर चोरी हो चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी से विभाग को 104.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्थान, झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र के रेलवे डिवीजनों में ऐसी चोरी के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

    हर 1000 यात्रियों में एक ले जा रहा रेलवे का सामान

    भारतीय रेलवे में हर रात लगभग 8 लाख एसी यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को टिकट के साथ बेडरोल की सुविधा मिलती है, जिसमें दो चादर, एक कंबल, तकिया, तकिए का कवर और फेस टॉवल दिया जाता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक जांच में सामने आया कि करीब हर 1000 यात्रियों में से एक यात्री सफर खत्म होने के बाद बेडरोल का कम से कम एक सामान अपने साथ ले जाता है। रेलवे इसे लिनेन चोरी मानता है। रेलवे का सामान यात्री चोरी कर रहे हैं, लेकिन कई मामलों में इसका नुकसान बेडरोल अटेंडेंट को उठाना पड़ रहा है। रेलवे गायब लिनेन की कीमत ठेकेदार के बिल से वसूलता है और अटेंडेंट्स का कहना है कि इसके बाद ठेकेदार यह रकम उनकी सैलरी से काट लेते हैं।

    यात्रियों ने सबसे ज्यादा तौलिए किए गायब

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के बेडरोल से चोरी हुए सामान की लिस्ट में तौलिया सबसे ऊपर है। चार साल से ज्यादा समय में 46.54 लाख फेस टॉवल गायब हुए। इसके बाद 41.13 लाख चादर, 23.59 लाख तकिए के कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकिए चोरी हुए। आंकड़ों में तौलियों की चोरी सबसे ज्यादा दर्ज हुई है। अगर चार साल के आंकड़े देखे जाएं तो हर साल लिनेन चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 में 24.83 लाख, 2023 में 29.67 लाख, 2024 में 31.31 लाख और 2025 में 38.81 लाख सामान चोरी हुए।

    चोरी में राजस्थान का बीकानेर सबसे आगे

    लिनेन चोरी से सबसे ज्यादा प्रभावित रेलवे डिवीजनों की बात करें तो राजस्थान का बीकानेर सबसे आगे है। यहां 25.76 लाख लिनेन सामान चोरी हुए। इसके बाद झारखंड के रांची डिवीजन में 9.31 लाख सामान गायब हुए। दिल्ली में 8.21 लाख, महाराष्ट्र के मुंबई में 8.17 लाख और राजस्थान के जोधपुर में 8.09 लाख बेडरोल सामान चोरी हुए। वहीं अहमदाबाद में 6.94 लाख और बिहार के दानापुर में 5.72 लाख सामान चोरी होने का आंकड़ा सामने आया है।

    इन दो डिवीजनों में एक भी चोरी का मामला दर्ज नहीं

    एक तरफ देश के कई रेलवे डिवीजनों में लाखों चादर और तौलिए गायब हो रहे हैं, वहीं तिरुचिरापल्ली और पलक्कड़ से राहत देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इन दोनों डिवीजनों में लिनेन चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। आद्रा डिवीजन ने भी चोरी का आंकड़ा शून्य बताया है, लेकिन यहां एसी यात्री कोच नहीं चलते और यह मुख्य रूप से मालगाड़ियों का डिवीजन है।

    अलग-अलग डिवीजन में यात्रियों की अलग-अलग पसंद

    चोरी के आंकड़ों में अलग-अलग रेलवे डिवीजन में यात्रियों की पसंद’ भी अलग नजर आई। बीकानेर में सबसे ज्यादा 12.42 लाख चादर गायब हुईं, वहीं जोधपुर में यात्रियों ने 3.4 लाख से ज्यादा कंबलों पर हाथ साफ किया। बिहार के सोनपुर में 1.58 लाख तकिए के कवर चोरी हुए। वहीं दिल्ली, रांची, मुंबई, दानापुर, अहमदाबाद और जयपुर में तौलिए सबसे ज्यादा गायब हुए।

    लिनेन चोरी है गैर-जमानती अपराध

    रेलवे की चादर, तौलिया या कंबल बैग में रखकर घर ले जाना भारी पड़ सकता है। रेलवे संपत्ति कानून के तहत यह गैर-जमानती अपराध है। लिनेन वापस नहीं मिलने पर RPF संदिग्ध यात्री के सामान की तलाशी भी ले सकती है। वहीं चोरी रोकने के लिए रेलवे कोचों में CCTV लगाने के साथ Coach Mitra App का इस्तेमाल कर रहा है। इसके जरिए यात्रियों के चढ़ने-उतरने और लिनेन देने व वापस लेने का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राम मंदिर चंदा चोरी केस ; सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को नोटिस, SIT से भी मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    July 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने की मदरसा शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी की याचिका खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

    July 13, 2026

    दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.