Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    • सबसे छोटा इलेक्ट्रो-मैकेनिकल रोबोटिक आर्म बनाकर नागपुर के 17 साल के हितेन ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…
    • ट्रंप की हत्या का युद्ध…
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी
    खेल

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गत चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड पिछले 60 साल से कोई खिताब नहीं जीता है। ऐसे में वह इस मैच को जीतकर फ़ाइनल में जगह बनाना चाहेगी। ताकि अपना दूसरा विश्व कप खिताब हासिल कर सके। वहीं अर्जेंटीना खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें 24 साल बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगी।

    मेसी की गोल स्कोरिंग स्ट्रीक टूटी

    39 वर्षीय लियोनेल मेसी ने इस विश्व कप में हर मैच में गोल दागा था। लेकिन क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ वे गोल नहीं कर पाए और इस तरह उनकी 9 मैचों से चली आ रही गोल स्कोरिंग स्ट्रीक टूट गई। इसके बावजूद मेसी 8 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोररों में शामिल हैं। 205 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125 गोल करने वाले मेसी सीनियर टीम में पहली बार इंग्लैंड का सामना करने जा रहे हैं।

    मेसी को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से चुनौती मिलेगी

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान फुटबॉलर वेन रूनी का मानना है कि मेसी को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के आक्रामक खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि रूनी ने मेसी की उस काबिलियत की तारीफ की, जिससे वे पल भर की हरकत से मैच का नतीजा बदल सकते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मेसी का डिफेंस में कम योगदान अर्जेंटीना के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

    मेसी अर्जेंटीना के लिए कमजोर कड़ी

    रूनी ने कहा, “मेसी अर्जेंटीना के लिए डिफेंसिवली कमजोरी बन सकते हैं क्योंकि वे पीछे भागकर डिफेंड नहीं करते। लेकिन उनके पास जूड बेलिंगहैम जैसी क्वालिटी है। उनका डिसीजन मेकिंग शानदार है। मेसी को मार्क करने के लिए एकाग्रता और कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है।”

    इंग्लैंड ने नॉर्वे को हराया था

    नॉर्वे के खिलाफ बेलिंगहैम के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड 2018 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। वहीं अर्जेंटीना ने जूलियन अल्वारेज़ के 112वें मिनट के शानदार गोल से स्विट्जरलैंड को चौंका दिया और फिर लौतारो मार्टिनेज़ ने एक्स्ट्रा टाइम में 3-1 से जीत पक्की कर दी। हालांकि मेसी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर माइका रिचर्ड्स का मानना है कि उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन होगा।

    रिचर्ड्स ने मेडी को बताया छोटा जीनियस

    रिचर्ड्स ने कहा, “इंग्लैंड अर्जेंटीना से ज्यादा दौड़ सकता है, लेकिन उनके पास वो छोटा जीनियस मेसी है। सारी टीम उनके लिए खेलती है। मेसी को मार्क करना नामुमकिन है क्योंकि वे पीछे नहीं भागते। वे छोटे-छोटे स्पेस में चले जाते हैं। उनका टेक्नीक, स्पेशियल अवेयरनेस और शॉट सबसे बेहतरीन हैं।” उन्होंने आगे कहा, “उसे मैदान पर अपनी और दूसरों की पोजीशन का बहुत अच्छा अंदाजा रहता है। उनका शॉट जबरदस्त है। सबसे जरूरी बात यह है कि उनमें वो खूबी है जो जूड बेलिंगहैम में है। मेसी का ऑरा तो बिल्कुल अलग लेवल का है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

    July 12, 2026

    NGT ने रायपुर, जयपुर, मुंबई 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगाई अंतरिम रोक

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.