Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शादी के नाम पर ठगी, रिंग सेरेमनी के बाद 18 लाख रुपए और सोने के गहने लेकर फरार हुआ दुल्हन पक्ष
    क्राइम

    शादी के नाम पर ठगी, रिंग सेरेमनी के बाद 18 लाख रुपए और सोने के गहने लेकर फरार हुआ दुल्हन पक्ष

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शादी के नाम पर एक परिवार के साथ कथित तौर पर बड़ी ठगी की गई। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत आते संगरोह गांव का है। संगरोह गांव की निवासी शिकायतकर्ता कुसुम लता ने बताया कि आरोपी युवती के भाई ने अपना स्थायी पता कांगड़ा बस स्टैंड के समीप बताया था। दोनों पक्षों की बातचीत और सहमति के बाद बीते 20 जून को चंडीगढ़ में भव्य रिंग सेरेमनी (सगाई) का आयोजन किया गया था। इस दौरान वर पक्ष ने होने वाली दुल्हन को सोने के आभूषण और कई कीमती उपहार भेंट किए थे। सगाई संपन्न होने के बाद दोनों परिवारों ने मिलकर 12 जुलाई को विवाह की तिथि निश्चित की थी। 

    शिकायतकर्ता ने लगाया ये आरोप

    आरोप है कि सगाई के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने अपने व्यापार में निवेश और कुछ अनिवार्यताओं का हवाला देकर वर पक्ष से करीब 18 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, बीते 7 जुलाई को युवती के भाई ने दूल्हे के परिवार को फोन कर सूचना दी कि कनाडा में उनके सगे मामा का अचानक निधन हो गया है, जिसके कारण पूरे परिवार को तुरंत विदेश जाना पड़ रहा है। इस बातचीत के बाद से ही आरोपियों के सभी मोबाइल नंबर स्थाई रूप से स्विच ऑफ आने लगे। 

    जांच में जुटी पुलिस

    वहीं, मोबाइल बंद होने से चिंतित वर पक्ष ने जब 11 जुलाई को उस मैरिज पैलेस में संपर्क किया, जहां 12 जुलाई को शादी का समारोह होना तय बताया गया था, तो वहां तैनात प्रबंधन ने बताया कि इस नाम से वहां कोई बुकिंग ही नहीं करवाई गई है। पैलेस की बुकिंग फर्जी निकलते ही पीड़ित परिवार के होश उड़ गए और उन्हें समझ आ गया कि वे एक बड़े ठग गिरोह का शिकार हो चुके हैं। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…

    July 13, 2026

    पुलिस कर्मी ने की बिच सड़क पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

    July 13, 2026

    साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.