Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजीबोगरीब मामला:काला जादू के आरोप में महिला गिरफ्तार, जज की कुर्सी पर सरसों छिड़क रही थी…
    • राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
    • वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी
    • खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
    • डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
    • बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा
    राष्ट्रीय

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर तिरपाल हटाने को लेकर दिल्ली पुलिस और CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के बीच तीखी बहस देखने को मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    तिरपाल हटाने को लेकर पुलिस और अभिजीत दीपके में हुई बहस

    अभिजीत दीपके ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी से तिरपाल हटाने के मुद्दे पर बात करते नजर आते हैं। दीपके का कहना है कि तेज धूप से बचाने के लिए ही सोनम वांगचुक के ऊपर तिरपाल लगाया गया है। वीडियो में वह पुलिस अधिकारी से कहते सुनाई देते हैं, “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?” उनका आरोप है कि भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए भी पुलिस तिरपाल हटाने पर जोर दे रही है।

    पुलिस ने पूछा- धूप कहां पड़ रही है?

    वीडियो के दौरान पुलिस अधिकारी यह कहते नजर आते हैं कि धूप कहां पड़ रही है, यह दिखाया जाए। इस पर अभिजीत दीपके प्रदर्शन स्थल की ओर इशारा करते हुए बताते हैं कि तेज धूप सीधे सोनम वांगचुक तक पहुंच रही है, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए तिरपाल लगाया गया है। उन्होंने पुलिस से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की भी अपील की।

    16 दिन की भूख हड़ताल से लगातार गिर रही है सेहत

    CJP की ओर से जारी स्वास्थ्य अपडेट के मुताबिक, लगातार 16 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उनका ब्लड प्रेशर गिरकर 104/66 mmHg तक पहुंच गया है, जबकि उनका वजन करीब 7.8 किलोग्राम कम हो चुका है। डॉक्टर्स ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है।

    प्रदर्शन को कई नेताओं का मिला समर्थन

    जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज, केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा, पूर्व मंत्री के.एल. बालगोपाल और पी. राजीव भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

    वांगचुक बोले- किसी और में नायक मत खोजिए

    इससे पहले सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से किसी और में नायक तलाशने के बजाय खुद जिम्मेदारी निभाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि वह कोई आधुनिक गांधी या नायक नहीं, बल्कि एक सामान्य नागरिक हैं। उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल होकर परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर सांसदों से जवाब मांगने की भी अपील की।

    क्या हैं आंदोलन की प्रमुख मांगें?

    ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शामिल है। संगठन का आरोप है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही परीक्षा विवाद से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.