Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»E20 पेट्रोल विवाद : नितिन गडकरी के नाम पर वीडियो बनाने वाले 4 सोशल मीडिया क्रिएटर्स पर FIR
    BREKING NEWS

    E20 पेट्रोल विवाद : नितिन गडकरी के नाम पर वीडियो बनाने वाले 4 सोशल मीडिया क्रिएटर्स पर FIR

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लेकर कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में नागपुर साइबर पुलिस ने चार सोशल मीडिया क्रिएटर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत देसी बॉयज NCR, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे के नाम शामिल हैं।

    डिजिटल सबूतों के आधार पर कार्रवाई

    यह शिकायत भाजपा नागपुर शहर सोशल मीडिया सेल के प्रमुख शिशिर त्रिपाठी की ओर से दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से E20 पेट्रोल को लेकर ऐसे वीडियो और पोस्ट शेयर किए गए, जिनसे लोगों के बीच भ्रम फैल सकता है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

    पुलिस के मुताबिक, शिकायत के साथ कुछ डिजिटल साक्ष्य भी दिए गए हैं। इन्हीं के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ वीडियो में E20 पेट्रोल को लेकर वाहन खराब होने, इंजन पर असर पड़ने और दूसरे नुकसान से जुड़े दावे किए गए। आरोप लगाने वालों का कहना है कि इन वीडियो में सरकार की इथेनॉल नीति को गलत तरीके से पेश किया गया और गडकरी का नाम जोड़कर कंटेंट को ज्यादा चर्चा दिलाने की कोशिश की गई।

    E20 पर सरकार का दावा, लोगों की चिंता

    वहीं, इस पूरे विवाद की जड़ E20 ईंधन है। केंद्र सरकार पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाने की योजना को बढ़ावा दे रही है। सरकार का तर्क है कि इससे पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण घटेगा और किसानों को भी फायदा मिलेगा।हालांकि, E20 को लेकर कई वाहन मालिक सोशल मीडिया पर अपनी चिंताएं भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि पुराने वाहनों में इसका असर माइलेज और इंजन की कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों की ओर से भी सरकार से सवाल पूछे गए हैं।

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी E20 पेट्रोल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पुराने वाहनों के लिए विकल्प देने की मांग की है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सामान्य पेट्रोल और E20 के बीच विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही है।

    फिलहाल नागपुर साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सोशल मीडिया पर किए गए दावे कितने सही थे और कानूनी कार्रवाई आगे किस दिशा में जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’-सोनम वांगचुक

    July 16, 2026

    बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, स्पेशल टीम को देखते ही चलाने लगा गोली

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.