Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पेट्रोल पंप के पास घेरकर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों हाथ काटे, खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक
    क्राइम

    पेट्रोल पंप के पास घेरकर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों हाथ काटे, खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक युवक पर हुए हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने 28 वर्षीय युवक को घेरकर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें उसके दोनों हाथ कलाई से लगभग अलग हो गए। हमले में युवक के पैरों और सिर पर भी गहरे घाव आए हैं। पीड़ित परिवार ने इस हमले का आरोप स्थानीय नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके साथियों पर लगाया है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गए। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पेट्रोल पंप के सामने किया गया हमला

    घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र की है। मंगलवार रात समदनगर मोहल्ले का रहने वाला विक्की चंदेल कानपुर-सागर हाईवे ‌‌स्‍थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान हमलावरों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में विक्की के दोनों हाथ कलाई से लगभग अलग हो गए और सिर-पैर पर भी गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक

    युवक सड़क पर खून से लथपथ तड़पता रहा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर विक्की की मां दौड़कर आईं और अपने बेटे के कटे हाथों को कपड़े से बांधने की कोशिश करने लगीं। पुलिस की डायल 112 टीम ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    विक्की के परिवार ने इस हमले का आरोप स्थानीय नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके साथियों पर लगाया है। परिवार का कहना है कि विक्की पेट्रोल पंप गया था, तभी यह हमला हुआ। परिवार ने कहा कि आरोपी से पहले कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, लेकिन सत्ता के नशे में उसने यह जघन्य वारदात की।

    संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

    अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि समदनगर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया।

    पुलिस के अनुसार घायल की पहचान विक्की ठाकुर पुत्र राजाबाबू सिंह निवासी सुभाष नगर, कोतवाली नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घटना में उसके एक पूर्व परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    एएसपी ने बताया कि परिजनों से संपर्क कर तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के कारणों और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.