Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 30 जुलाई से श्रावण का शुभारंभ, कब है कौन सा व्रत-त्योहार?
    • गलत उंगली में अंगूठी बदल सकती है आपकी किस्मत!…
    • डीग मदरसा हादसा; सीढ़ियां टूटीं और टैंक में गिरीं छात्राएं, एक की मौत…
    • छत्तीसगढ़:बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली,2 की मौत; 2 गंभीर…
    • एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कारोबारी ने पत्नी एवं 3 बच्चों को जहर देने के बाद लगाया फंदा
    • बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर का खुलासा:भूमि विवाद में दंपती की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश,72 घंटे में दो सगे भाई गिरफ्तार…
    • पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
    • लॉर्ड्स में 22 साल के वनडे सूखे को खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर का खुलासा:भूमि विवाद में दंपती की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश,72 घंटे में दो सगे भाई गिरफ्तार…
    क्राइम

    बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर का खुलासा:भूमि विवाद में दंपती की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश,72 घंटे में दो सगे भाई गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धरमजयगढ़: छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ के बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। भूमि विवाद में दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर शवों और घर में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। वैज्ञानिक जांच, एफएसएल और पुलिस डॉग रूबी की मदद से दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

    दरअसल, 15 जुलाई को ग्राम क्रोंधा में मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    इस तरह से हुआ मामले का खुलासा

    घटनास्थल से मिले सुराग और पुलिस डॉग रूबी के संकेत के आधार पर पुलिस श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया तक पहुंची। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भूमि विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया।

    घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश

    आरोपियों ने बताया कि 14 जुलाई की रात दोनों टांगी लेकर घर पहुंचे और पहले मंगल राठिया, फिर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शवों और घर में आग लगाकर घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली,2 की मौत; 2 गंभीर…

    July 18, 2026

    एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कारोबारी ने पत्नी एवं 3 बच्चों को जहर देने के बाद लगाया फंदा

    July 18, 2026

    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    July 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.