Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अंतरिक्ष में भारत की कामयाबी का नया अध्याय, देश का पहला निजी रॉकेट विक्रम-1 लांच
    राष्ट्रीय

    अंतरिक्ष में भारत की कामयाबी का नया अध्याय, देश का पहला निजी रॉकेट विक्रम-1 लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीहरिकोटा। तकनीकी खामी के कारण लगभग 35 मिनट की देरी के बाद देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल श्रेणी के रॉकेट विक्रम-1 का शनिवार को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार) से सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रक्षेपण के तुरंत बाद कहा कि लिफ्ट ऑफ सामान्य रहा। करीब 36 घंटे की निर्बाध उलटी गिनती पूरी होने के बाद 22 मीटर ऊंचे और 40 टन वजनी रॉकेट का प्रक्षेपण निर्धारित था, लेकिन स्वचालित प्रक्षेपण अनुक्रम शुरू होने के बाद तकनीकी खामी का पता चलने पर इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

    खामी दूर होने के बाद सभी प्रणालियों की अंतिम जांच के लिए 20 मिनट की नई उलटी गिनती शुरू की गई, जिसके बाद रॉकेट ने दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर बादलों से घिरे आसमान के बीच पहले प्रक्षेपण ने परिसर से उड़ान भरी। रॉकेट के लगभग 14 मिनट की उड़ान के बाद 60 डिग्री के झुकाव के साथ पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है। मिशन नियंत्रण केंद्र में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन तथा विक्रम-1 का निर्माण करने वाली निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के वैज्ञानिक मिशन की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम-1 मिशन को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह मिशन देश के युवाओं की प्रतिभा, संकल्प और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करता है तथा यह भी दर्शाता है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधार नवाचार और उद्यम के लिए नये अवसर खोल रहे हैं। मिशन के प्रतीकात्मक पेलोड में प्रधानमंत्री के हस्तलिखित संदेश वाला एक पोस्टकार्ड भी शामिल है, जिस पर वंदे मातरम लिखा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘आपने देश के युवाओं को प्रेरित किया’, विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने स्काईरूट टीम को दी बधाई

    July 18, 2026

    जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास की सुरक्षा बढ़ाई

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर रोने लगे अभिजीत दीपके, उनकी जगह अनशन पर बैठने का किया एलान

    July 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.