Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»शादी का झांसा और गैस्ट हाऊस में दरिंदगी, नाबालिग छात्रा के गुनहगार को 10 साल की कैद
    मुख्य समाचार

    शादी का झांसा और गैस्ट हाऊस में दरिंदगी, नाबालिग छात्रा के गुनहगार को 10 साल की कैद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Judge and gavel in courtroom
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर बुशहर : किन्नौर स्थित रामपुर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (विशेष पोक्सो कोर्ट) ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के एक 4 साल पुराने मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी संतोष कुमार पुत्र छेरिंग निवासी गांव व डाकघर पूह, जिला किन्नौर को पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और 7,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

    मामले की जानकारी देते हुए सरकार की तरफ से मुकद्दमे की पैरवी करने वाले उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि यह खौफनाक घटना 19 सितम्बर 2020 की है। उस समय पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र महज 16 वर्ष थी। पीड़िता अपना एसओएस का पेपर देने के लिए रिकांगपिओ आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी संतोष कुमार, जिसने फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती की थी, उससे मिलने पहुंच गया। पेपर खत्म होने के बाद जब पीड़िता लौट रही थी, तब आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठाकर रामपुर ले गया। रामपुर में दोनों एक गेस्ट हाउस में रुके, जहां रात के समय आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आबरू लूट ली।

    अगले दिन आरोपी पीड़िता को वापस रिकांगपिओ की तरफ ले आया और उसे शौंगटौंग के पास सड़क पर यह कहकर उतार दिया कि वह दो दिन बाद आकर उसे अपने साथ ले जाएगा। जब पीड़िता ने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की आपबीती परिजनों को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाना रिकांगपिओ में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की स्पष्ट पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की दलीलों, गवाहों के बयानों और ठोस सबूतों को गहराई से परखने के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष के हक में फैसला सुनाते हुए आरोपी को इस घिनौने अपराध के लिए 10 साल की कैद और 7,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    August 2, 2026

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.