Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल दहला देने वाला मामला:पोते के लिए 21 दिन की पोती का कत्ल दादी ने गला घोंटकर की हत्या…
    क्राइम

    दिल दहला देने वाला मामला:पोते के लिए 21 दिन की पोती का कत्ल दादी ने गला घोंटकर की हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश – टीकमगढ़ जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. जिस दादी की गोद में एक नवजात बच्ची को सबसे ज्यादा सुरक्षित होना चाहिए था, उसी दादी पर अपनी 21 दिन की पोती की हत्या कर दी. आरोप है कि पोते की चाह में दादी ने आधी रात को मां के पास सो रही मासूम बच्ची को उठाया और उसका गला घोंट दिया. घटना ने न सिर्फ पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि बेटा-बेटी के भेदभाव को लेकर समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.  

    सूर्य प्रकाश गोस्वामी की रिपोर्ट…

    यह मामला टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्ने बुजुर्ग गांव का है. बताया जा रहा है कि 21 दिन की मासूम मनीषा अपनी मां के साथ सो रही थी. इसी दौरान उसकी दादी रेखा आदिवासी उसे उठाकर ले गई और कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया. इसके बाद वह बच्ची को वापस उसकी मां के पास लिटाकर चली गई. सुबह जब बच्ची के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, तो परिजनों को आशंका हुई. मां ने बच्ची को उठाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.  

    पहले मौत छिपाने की कोशिश

    घटना के बाद परिवार के कुछ लोगों ने बच्ची की मौत को सामान्य बताने की कोशिश की. शुरुआती दौर में यह भी कहा गया कि किसी तरह की झाड़-फूंक या अन्य कारणों से बच्ची की मौत हुई है. हालांकि पुलिस को मामले पर संदेह हुआ और जांच शुरू की गई. बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट में सामने आया कि मासूम की मौत गला घोंटने की वजह से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.

    पूछताछ में दादी ने कबूला जुर्म

    जांच के दौरान पुलिस का शक बच्ची की दादी रेखा आदिवासी पर गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, दादी ने बताया कि उसे पोता चाहिए था और पोती होने से वह खुश नहीं थी. इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया. दादी के इस खुलासे ने पूरे गांव और जिले को हैरान कर दिया.

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया कि पुलिस को करीब 20 दिन की एक बच्ची की मौत की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया. जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बच्ची की दादी ने ही उसका गला घोंटकर हत्या की थी. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर:किन्नर की गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे फेंकी लाश, इलाके में फैली सनसनी…

    July 21, 2026

    कहासुनी होने पर पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी ने कर दी किसान की हत्या, CCTV से खुला राज

    July 20, 2026

    बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, दहशत

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.