Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मोदी सरकार की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही – जयराम रमेश
    राष्ट्रीय

    मोदी सरकार की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही – जयराम रमेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। इस पर अब कांग्रेस का जवाब आया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की तीखी और सीधी आलोचना से भाजपा हिल गई है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि सरकार की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को वॉटअबाउटरी का अंतहीन सिलसिला बताया।

    जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को बचकानी उंगली उठाने की राजनीति से आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभूतपूर्व विफलताओं को स्वीकार करना चाहिए।

    ‘जानबूझकर परीक्षा प्रणाली का केंद्रीकरण किया’

    कांग्रेस नेता ने कहा कि NTA की स्थापना मोदी सरकार ने विशेष रूप से परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए की थी। मोदी सरकार ने जानबूझकर परीक्षा प्रणाली का केंद्रीकरण किया, उसे NTA के माध्यम से संचालित किया और विश्वविद्यालयों व राज्यों पर इसे अपनाने का दबाव बनाया। पहले से मौजूद व्यवस्था को खत्म करके NTA को खड़ा किया गया।

    ‘NTA लगातार पूरी तरह कॉम्प्रोमाइज रही’

    इसके बाद NTA लगातार पूरी तरह कॉम्प्रोमाइज और अपने दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई। अपनी स्थापना के बाद से अब तक इसके कार्यकाल में कम-से-कम 9 बार पेपर लीक हुए हैं। इनमें 2024 की वे घटनाएं भी शामिल हैं, जब अनियमितताओं के कारण NTA को कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं।

    NTA में सुधार का वादा किया, रिपोर्ट लागू करने में टालमटोल करने लगे

    उन्होंने आगे कहा कि साल 2024 की भारी विफलता के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NTA में सुधार का वादा किया था। इसके लिए के. राधाकृष्णन समिति का गठन किया गया, जिसने NTA में सुधार के लिए 101 सिफारिशें दीं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के बजाए धर्मेंद्र प्रधान टालमटोल करते रहे। उन्होंने कहा कि NTA में महानिदेशक का पद जो इसका सबसे महत्वपूर्ण कार्यकारी पद है। वह 2024 के पेपर लीक से लेकर 2026 के पेपर लीक तक पूरे समय अतिरिक्त प्रभार के रूप में ही अधिकारियों के पास रहा।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वजह से NTA की निगरानी में NEET-UG 2026 का एक और पेपर लीक हुआ और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। यहां तक कि इस स्थिति में भी NTA और उच्च शिक्षा विभाग ने संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति के सामने बेशर्मी से दावा किया कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ था। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए सच्चाई से ज्यादा अपनी छवि मायने रखती थी।

    अहंकारी मंत्री प्रधान ने संसद सुझावों का अनादर किया

    इसी बीच, हमेशा की तरह अहंकारी मंत्री प्रधान ने संसद और उसके विवेकपूर्ण सुझावों के प्रति अपना पूर्ण अनादर दिखाते हुए केवल इसलिए शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की NTA को मजबूत बनाने वाली सिफारिशों को खारिज कर दिया क्योंकि उस समिति में विपक्ष के सदस्य भी शामिल थे। देशभर में भारी आक्रोश के बाद भी NTA के अधीन आयोजित UGC-NET समाजशास्त्र 2026 परीक्षा के पेपर लीक और UGC-NET अंग्रेज़ी 2026 परीक्षा में अनियमितताओं की खबरें सामने आईं। जब छात्र पेपर लीक और मोदी सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे, तो प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री प्रधान ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर अभूतपूर्व बर्बरता दिखाई। उनके खिलाफ लाठीचार्ज, वॉटर कैनन, आंसू गैस और खबरों के अनुसार पेलेट गन तथा शॉक बैटन तक का इस्तेमाल किया गया। NEET-UG 2026 का पेपर लीक केवल एक लक्षण है, बीमारी इससे कहीं अधिक गहरी है। देश के छात्रों का गुस्सा मंत्री प्रधान की व्यापक अक्षमता, मोदी सरकार की बेहद खराब शिक्षा नीतियों और प्रधानमंत्री के अहंकार के खिलाफ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाले फैसले की राजनाथ सिंह ने की तारीफ

    July 23, 2026

    NCPI को बुलाए जाने पर मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट

    July 23, 2026

    ‘मुझे लगा छात्र हैं, लेकिन वे हमलावर निकले’, पुलिस पर भीड़ ने अचानक किया हमला, दावे से जंतर-मंतर प्रदर्शन में मचा हड़कंप

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.