Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन, जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म…
    मनोरंजन

    सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन, जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय की मचअवेटेड फिल्म जन नायकन (हिंदी में जन नेता) 23 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जनवरी 2026 से लगातार पोस्टपोन हो रही फिल्म को थियेटरों में जगह मिल गई है. एच. विनोथ निर्देशित ‘जन नायकन’ में बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी हैं. फिल्म रिलीज से पहले से चर्चा में बनी हुई थी क्योंकि यह विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है, जिसकी वजह से फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले विजय के फैंस जश्न मनाते हुए नजर आ रहे. हालांकि फैंस रिव्यू से हटकर आइए आपको बताते हैं कैसी है फिल्म.

    थलापति की धांसू एंट्री 

    फिल्म की शुरूआत में ही थलापति विजय की धांसू एंट्री देखने को मिलती है. जेल के अंदर उनका 10 मिनट का फाइट सीन है, जो विजय के फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है. उनके अलावा बॉबी देओल की विलेन के रोल में एक्शन वाली एंट्री भी देखने लायक है. फिल्म के पहले 25 मिनट में जोरदार एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है. जिससे देखकर कह सकते हैं कि ये फुल मसाला फिल्म है और थलापति का आखिरी डांस फैंस के लिए गिफ्ट से कम नहीं है.

    जन नेता की कहानी

    फिल्म की कहानी विजय के जेल से बाहर आने से शुरू होती है. जिस जेल में विजय बंद होते हैं, उसका कत्ल हो जाता है और उसकी बेटी को विजय गोद ले लेते हैं. वहीं दूसरी तरफ इंडियन नेवी पर अटैक होता है, जिसे इसे बॉबी देओल अंजाम देते हैं. जन नायकन में एक टेडी बीयर टॉय भी है, जिससे जुड़ा एक रहस्य भी है. फिल्म में ममता बैजू ने उस जेलर की बेटी का रोल किया है जिसकी परवरिश थलापति करते हैं. लेकिन कुछ ऐसा होता है कि ममता बैजू की जान खतरे में आ जाती है. फिर दिखता है थलापति का विकराल रूप. थलापति की एक बैक स्टोरी भी है. फिल्म में भी विजय के किरदार का नाम थलापति है. पूजा हेगड़े और विजय का लव एंगल है. कुल मिलाकर कहानी में बहुत नयापन नहीं है, लेकिन थलापति के फैन्स के लिए ये तीन घंटे तीन मिनट की फिल्म बेजोड़ होगी.

    जन नेता का डायरेक्शन

    ‘जन नेता’ का हर सीन विजय को समर्पित है. शुरूआत से लेकर अंत तक फिल्म में विजय ही विजय नजर आते हैं. उनका एक्शन अवतार से लेकर डांस दिखाया गया है, जो थलापति के फैंस के लिए ट्रीट है. प्रकाश राज को भ्रष्ट नेता के रोल में दिखाया गया है. जन नेता में जन आंदोलन, नकली शराब से मौतें, भ्रष्टाचार, आतंकी हमले और पाकिस्तान का जिक्र किया गया है और मुद्दों को उठाया गया है. विजय की आखिरी फिल्म में कोई टॉपिक नहीं छोड़ा गया है. एआई वर्सेज ह्यूमन वॉर भी है, जिसमें रोबोट आर्मी से फाइट करते हैं. ड्रोन भी दिखाए गए हैं. आखिर में इलेक्शन भी आ जाते हैं. कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि फैन्स इस फिल्म को एक बार नहीं बार-बार देखेंगे.

    जन नेता वर्डिक्ट

    कहानी भूल जाइए, सब कुछ भूलकर सिर्फ थलापति और थलापति के लिए ही फिल्म देखिए. हां एक और बात, फिल्म देखकर दिमाग में यही ख्याल आया कि अगर ये फिल्म इलेक्शन से पहले रिलीज हो जाती तो क्या होता?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या 4 महीने बाद ही टूट गई रैपर बादशाह की शादी? पत्नी का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस

    July 23, 2026

    NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…

    July 22, 2026

    सुपरस्टार प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.