Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सहकारी समिति में 19 लाख रुपए का गबन, पूर्व सचिव गिरफ्तार
    मुख्य समाचार

    सहकारी समिति में 19 लाख रुपए का गबन, पूर्व सचिव गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी में बहुउद्देशीय सहकारी समिति में करीब 19 लाख रुपए के गबन के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए समिति के पूर्व सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पद का दुरुपयोग कर समिति की धनराशि का गबन करने का आरोप है। 

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वित्तीय अनियमितता की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गत 19 मार्च को विकासखंड कोट के सहायक विकास अधिकारी संदीप सिंह ने थाना देवप्रयाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड, बाह देवप्रयाग के तत्कालीन सचिव शैलेंद्र गैरोला ने अपने कार्यकाल के दौरान समिति की धनराशि में लगभग 19 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता कर गबन किया। शिकायत के आधार पर थाना देवप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच के साथ आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी, साक्ष्य संकलन और तकनीकी जांच की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी गतिविधियों का पता लगाया। 

    पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र गैरोला (32), निवासी बडियारगढ़, कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने लगभग 19 लाख रुपये के गबन की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    August 2, 2026

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.