Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर
    • फल हमारे शरीर के लिये बहुत हैं फायदेमंद. जानिये इनको खाने का सही समय और तरीका
    • देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का पूजन और शयन, संपूर्ण विधि
    • कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…
    • एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री
    • सुरक्षा से खिलवाड़ और…
    • ट्रंप ने 60 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 12.5% तक वसूलेगा टैक्स; भारत को थोड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»BJP सरकार से बात-चित होने से पहले CJP की दो टूक, कहा-‘पहले इस्तीफा, फिर वार्ता’
    राष्ट्रीय

    BJP सरकार से बात-चित होने से पहले CJP की दो टूक, कहा-‘पहले इस्तीफा, फिर वार्ता’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी है। CJP ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उसका प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी बीच, CJP के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट ने मोदी सरकार के साथ आज दोपहर 12ः30 बजे होने वाली संभावित वार्ता को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। दरअसल, मोदी सरकार से आज होने वाली वार्ता से पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पहले इस्तीफा फिर वार्ता’। इस पोस्ट के बाद वार्ता को लेकर संशय पैदा हो गया है।

    सौरव दास ने कहा था- सरकार तटस्थ स्थान पर वार्ता को तैयार

    इससे पहले कहा गया था कि CJP प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा करने वाला है। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने गुरुवार को कहा था कि सरकार ने तटस्थ स्थान पर बातचीत के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सौरव दास ने कहा था, ‘कल (शुक्रवार) चर्चा के लिए बुलाया गया है। हमें खुशी है कि सरकार ने हमारी इस मांग को स्वीकार कर लिया कि बातचीत किसी तटस्थ स्थान पर हो। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।’ केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी वार्ता को लेकर कहा था कि सरकार किसी भी मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है और वह प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बना रही है।

    संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा

    सीजेपी के एक्स पर पोस्ट के बाद संसद परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने तख्तियां और बैनर लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कई सांसदों ने कथित पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग वाले नारे लिखी तख्तियां लहराईं।

    यह प्रदर्शन गुरुवार को एनडीए और INDIA गठबंधन के सांसदों के बीच हुए आमने-सामने के विरोध प्रदर्शन के बाद हो रहा। दोनों पक्षों ने मकर द्वार पर एक साथ प्रदर्शन किया था। विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि एनडीए का आरोप है कि विपक्ष जानबूझकर इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं होने दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन

    July 24, 2026

    ‘संसद में चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र का विपक्ष से सवाल

    July 24, 2026

    PM मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाले फैसले की राजनाथ सिंह ने की तारीफ

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.