Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»दीवानगी:शख्स ने सिर्फ अपना घर ही ‘कैमरे’ जैसा नहीं बनवाया, बल्कि अपने तीनों बेटों के नाम भी मशहूर कैमरा कंपनियों के नाम पर रखे…
    अजब गजब

    दीवानगी:शख्स ने सिर्फ अपना घर ही ‘कैमरे’ जैसा नहीं बनवाया, बल्कि अपने तीनों बेटों के नाम भी मशहूर कैमरा कंपनियों के नाम पर रखे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक के एक शख्स का जुनून देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. फोटोग्राफी के लिए इनकी दीवानगी इस कदर है कि इन्होंने अपना पूरा घर ही एक ‘बड़े कैमरे’ में तब्दील कर दिया है. कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत (Priyam Saraswat) ने इस अनोखे घर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. 5 जुलाई 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 2.4 करोड़ व्यूज और 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

    बाहर से घर या कोई 3D कैमरा?

    इस अनोखे घर को क्लिक (CLICK) नाम दिया गया है. बाहर से देखने पर यह हूबहू किसी कैमरे जैसा लगता है. घर के फ्रंट में बीचों-बीच एक बहुत बड़ा लेंस बना है, जो असल में किचन की खिड़की है. इस लेंस के ठीक ऊपर कैमरे की फ्लैश लाइट बनी है, जो बच्चों के बेडरूम की खिड़की का काम करती है. घर के साइड में एक बड़ा सा SD Card डिजाइन किया गया है. बालकनी की रैलिंग लोहे की ग्रिल की बजाय  पुराने कैमरों की रील जैसी बनाई गई है. घर के बाहर बड़े अक्षरों में EPSON लिखा हुआ है.

    बेडरूम में Google Photos का डिजाइन

    इंटीरियर में भी फोटोग्राफी की छाप साफ नजर आती है. बच्चों के कमरे की छत पर गूगल फोटोज (Google Photos) के लोगो का डिजाइन है. वहीं, दूसरे बेडरूम की छत को कैमरे के सेटिंग्स आइकन (Settings Icon) जैसा रूप दिया गया है. यहां तक कि खिड़कियों की लोहे की ग्रिल में भी कैमरे का आइकन बनाया गया है. घर के अंदर घुसते ही एक शोकेस पर नजर पड़ती है, जिसमें इस शख्स का पिछले 30 सालों का पुराना कैमरा कलेक्शन रखा हुआ है. घर की हर सीढ़ी के नीचे फोटोग्राफी से जुड़ा एक खास मैसेज लिखा है.

    बेटों के नाम: कैनन, निकॉन और एप्सन

    वीडियो में जब प्रियम दीवार पर टंगी एक फैमिली फोटो देखकर पूछते हैं, ‘क्या आपके तीन बेटे हैं?’ तो शख्स का जवाब मुस्कुराते हुए आता है- ‘हां, और मेरे तीनों बेटों के नाम कैनन (Canon), निकॉन (Nikon) और एप्सन (Epson) हैं.’ जब प्रियम ने उनके छोटे बेटे से पूछा कि क्या स्कूल में दोस्त इस नाम को लेकर चिढ़ाते हैं, तो बच्चे ने हंसकर मना कर दिया.

    जीजा-साले की जोड़ी ने किया कमाल

    इस अजूबे घर को बनाने का श्रेय घर के मालिक के जीजा को जाता है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस ‘कैमरा घर’ का आईडिया सुनाया गया, तो वो भी कन्फ्यूज हो गए थे. यह साइट केवल 22×20 (कुल 1100 स्क्वायर फीट) की थी. इतने छोटे प्लॉट में पति-पत्नी, तीन बच्चों और मेहमानों के लिए जगह निकालना, और वो भी ‘कैमरा लुक’ के साथ—यह एक बहुत बड़ा चैलेंज था.

    इंजीनियर जीजा ने मजाक में कहा कि, ‘ये मेरी पत्नी के भाई हैं. मुझे अपनी पत्नी को खुश करने के लिए इस मकान को अच्छे से बनाना ही था.’ आखिरकार दोनों की मेहनत रंग लाई और सबने मिलकर यह शानदार डिजाइन तैयार कर लिया.

    बेटे ‘कैनन’ का भावुक मैसेज जीत रहा दिल

    इस वायरल वीडियो पर उनके बेटे कैनन का एक बेहद भावुक कमेंट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. कैनन ने लिखा, ‘दिन-रात पापा, मम्मी और हम तीनों भाइयों ने साथ बैठकर इस घर के हर छोटे-बड़े डिटेल, रंगों और डिजाइन की प्लानिंग की. आज वो सारी मेहनत और सब्र रंग लाया है. हमारे परिवार का सपना आखिरकार सच हो गया. पापा-मम्मी को उनके बिना शर्त प्यार के लिए शुक्रिया. यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि परिवार के साथ बुना गया एक सपना है.’ कैनन ने इस खूबसूरत सफर को कैमरे में कैद करने और उनकी भावनाओं को हमेशा के लिए एक हसीन याद में बदलने के लिए वीडियो क्रिएटर प्रियम को भी धन्यवाद कहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम

    September 19, 2026

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

    September 19, 2026

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.