Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल
    अजब गजब

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर कुछ बुजुर्ग अंकलों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मॉर्निंग वॉक के बाद पार्क में एक जगह बैठकर गाना गाते नजर आ रहे हैं। 

    पार्क में बुजुर्गों का अनोखे अंदाज का वायरल वीडियो: लोग अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए सुबह की सैर और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं। सुबह होते ही पार्कों में लोग टहलते, दौड़ते और एक्सरसाइज करते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर बुजुर्गों के एक ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।

    सोशल मीडिया वायरल वीडियो

    वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक के बाद पार्क में एक जगह बैठकर बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। कोई सुर लगा रहा है, तो कोई ताल देकर उसका साथ निभा रहा है। वहीं, कुछ बुजुर्ग गाने की धुन पर मस्ती में डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्गों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। 

    गाने के साथ बढ़ी बुजुर्गों की मस्ती

    वीडियो में जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, बुजुर्गों की मस्ती भी बढ़ती जाती है। कुछ लोग पूरे जोश के साथ गाना गाते नजर आते हैं, तो कुछ तालियां बजाकर महफिल में रंग जमा देते हैं। वहीं कई बुजुर्ग गाने की धुन पर झूमते और डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। कोई अपनी जगह बैठे-बैठे ही थिरक रहा है, तो कोई उठकर अपने अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है।

    43 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो 

    पार्क में सुर-ताल के साथ झूमते बुजुर्गों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- सुबह की सैर थी… पर सुर छेड़ते ही पार्क बन गया महफ़िल। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

    वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

    पार्क में जमी बुजुर्गों की महफिल के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं वीडियो देख कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इन बुजुर्गों ने मॉर्निंग वॉक को सिर्फ एक्सरसाइज तक सीमित नहीं रखा। टीचर से सीधे प्रिंसिपल। दूसरे शख्स ने लिखा- जिंदगी को एंजॉय करने के लिए उम्र नहीं, बस अच्छे दोस्त और खुश रहने का बहाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

    September 16, 2026

     न जमीन-कोयला और न गैस…समंदर से बनेगी बिजली, बेल्जियम का एनर्जी आइलैंड क्या है…

    September 10, 2026

    घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.