Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“समाज को युवाओं की बात सुननी होगी”, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवा पीढ़ी को लेकर दिया बड़ा संदेश
    राष्ट्रीय

    “समाज को युवाओं की बात सुननी होगी”, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवा पीढ़ी को लेकर दिया बड़ा संदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने आज की युवा पीढ़ी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है। नई पीढ़ी हर बात को समझना चाहती है, सवाल पूछती है और तर्क के साथ जवाब चाहती है। इसलिए बच्चों और युवाओं से सिर्फ आदेश देने के बजाय बातचीत करना जरूरी है। नई पीढ़ी से संवाद की जरूरत पर मोहन भागवत का बयान ऐसे समय आया है, जब देश में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा तेज है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं इससे पहले मुरली मनोहर जोशी भी युवाओं की चिंताओं को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। ऐसे में उनके बयान को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं।

    नई दिल्ली में आयोजित ‘विश्व मांगल्य सभा’ के कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि पहले के समय में बच्चों से बिना सवाल किए बात मानने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन आज की पीढ़ी अलग है। वह किसी भी बात को जानना और समझना चाहती है। ऐसे में परिवार और समाज को युवाओं के साथ बैठकर उनकी बात सुननी होगी। मोहन भागवत के इस बयान को बदलते समय और नई पीढ़ी की सोच से जोड़कर देखा जा रहा है। उनका कहना है कि युवाओं को समझने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाना होगा।

    संस्कृति की सही जानकारी मिलनी चाहिए

    उन्होंने कहा कि आज परिवारों में आपसी बातचीत पहले की तुलना में कम होती जा रही है। बच्चों के मन में कई सवाल होते हैं, लेकिन कई बार उन्हें सही जवाब नहीं मिल पाता। जरूरत है कि माता-पिता बच्चों के सवालों को समझें और उन्हें समय दें।

    भागवत ने कहा कि कई बच्चे भगवान और भारतीय परंपराओं से जुड़े सवाल पूछते हैं। जैसे किसी देवी-देवता का स्वरूप ऐसा क्यों है या इसके पीछे क्या कारण है। कई बार माता-पिता भी इन सवालों का जवाब नहीं दे पाते। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं की सही जानकारी मिलनी चाहिए।

    उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों की किताबों में भारतीय परंपराओं और देवी-देवताओं से जुड़ी जानकारी को शामिल किया जा सकता है, ताकि बच्चों की जिज्ञासा शांत हो सके। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सीख केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, परिवार और समाज की भूमिका भी जरूरी है।

    युवाओं के लिए संवाद ही सबसे बेहतर रास्ता

    RSS प्रमुख ने मातृत्व के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और उसके विचारों को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाती है। बच्चों को केवल कॅरियर के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और सोच देना भी जरूरी है।

    भागवत ने यह भी कहा कि आज के दौर में लोग समाज के बजाय खुद को ज्यादा केंद्र में रखने लगे हैं, जिससे दूरी बढ़ रही है। समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी जुड़ाव और सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। भागवत का संदेश साफ था कि बदलते समय में युवाओं को समझने के लिए संवाद ही सबसे बेहतर रास्ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.