Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मुंबई पुलिस की वैन के सामने रिया का 40 वह मिनट…CJP Protest में हुडी वाली वायरल गर्ल कौन?
    मुख्य समाचार

    मुंबई पुलिस की वैन के सामने रिया का 40 वह मिनट…CJP Protest में हुडी वाली वायरल गर्ल कौन?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। बारिश में भीगी ग्रे हुडी पहने एक युवा महिला पुलिस वैन के सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो गई और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। गाड़ी के अंदर वे प्रदर्शनकारी थे जिन्हें बुधवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के उस आंदोलन के समर्थन में किया जा रहा था जो कथित परीक्षा अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ था।

    40 मिनट तक पुलिस वैन के सामने खड़ी रहीं रिया

    रिया अहीर नाम की यह महिला करीब 40 मिनट तक वैन के सामने खड़ी रही। अहीर ने बताया कि वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले अपने दोस्तों का इंतजार कर रही थी, तभी उसने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी देखी। उसने अधिकारियों से पूछा कि क्या उनके पास अंदर मौजूद लोगों को हिरासत में लेने के लिए जरूरी कागजात हैं। जवाब से असंतुष्ट होकर, वह पहले चलती हुई वैन के साथ-साथ चली। जब वह कदमताल नहीं कर पाई, तो वह सीधे उसके रास्ते में आ गई। उसने कहा कि मुझे एक बात पता थी। अगर मैंने इसे शुरू किया है, तो मुझे इसे खत्म भी करना होगा। उन्होंने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर मुझे डराने की कोशिश की।

    इंग्लिश लिक्ट्रेचर में कर रहीं पढ़ाई

    रिया अहीर ‘वायरल बस गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गई हैं। रिया 27 साल की हैं। उनके पिता ITBP में अफसर हैं। वह इंग्लिश लिक्ट्रेचर की स्टूडेंट और मॉडल हैं। रिया अपने कपड़ों का एक ब्रांड भी चलाती हैं, यह रियासात (Rhiyasath) नाम का है। रिया की बस वाली तस्वीर वायरल होने के बाद सिर्फ दो दिनों में, उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 3,000 से बढ़कर 2,20,000 हो गई। अब उनके इंस्टाग्राम पर 3,800 सब्सक्राइबर्स हैं।

    रिया अहीर के पिता का नाम राजकुमार है। वह आईटीबीपी में अफसर हैं। रिया अहीर का परिवार मूलता उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है लेकिन वह मुंबई में सेटल हैं। रिया के परिवार के कई सदस्य भारतीय सेना में हैं। रिया ने 13 साल तक थिएटर में काम किया है।

    रिया अहीर ने कहा कि मैं कोई छात्रा नहीं हूं, मेरे पिता किसान नहीं हैं, और न ही मैं किसान हूं। मैं दलित या OBC समुदाय से भी नहीं हूं, लेकिन उन्होंने (दिल्ली में) छात्रों के साथ जो किया वह गलत है। उन्हें अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेनी होगी। सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए उसने पूछा कि अगर प्रदर्शनकारियों को संसद तक मार्च करने की अनुमति नहीं थी, तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उनसे विरोध स्थल पर क्यों नहीं मिले। ‘सिस्टम हमें निराश कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी अब चुप रहने को तैयार नहीं है।

    रिया बोलीं- मॉडल हूं तो क्या आंदोलन में हिस्सा नहीं ले सकती?

    रिया अहीर का आरोप है कि विरोध प्रदर्शनों में उनकी भागीदारी की आलोचना से शुरू हुई बात जल्द ही उनकी छवि खराब करने की लगातार कोशिश में बदल गई। उन्होंने दावा किया कि कई अकाउंट्स ने उन्हें गलत तरीके से ओनली-फैन्स मॉडल के तौर पर पेश किया और झूठी बातें फैलाईं, जिनमें यह दावा भी शामिल था कि वह खुद को 140 रुपये में बेच रही थीं। उन्होंने कहा कि ये आरोप सिर्फ मेरी छवि खराब करने के लिए फैलाए गए थे। भले ही मैं एक मॉडल हूं, लेकिन इससे देशभक्ति जाहिर करने या किसी सार्वजनिक आंदोलन में हिस्सा लेने का मेरा अधिकार कम नहीं हो जाता।

    रिया हुईं ट्रोल

    रिया ने आरोप लगाया कि उनकी कई तस्वीरों को जानबूझकर एडिट किया गया और बहुत ज़्यादा पिक्सेलेट किया गया ताकि यह झूठा संकेत दिया जा सके कि उन्होंने आधे-अधूरे कपड़े पहने हैं। उन्होंने आरोप लगाया, यह सब सिर्फ मुझे नीचा दिखाने और गलत जानकारी फैलाने के लिए किया गया। रिया अहीर के मुताबिक, इस अभियान में लगातार चरित्र हनन, महिलाओं के प्रति नफरत भरी गालियां और ऐसी बातें कहना शामिल था। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता और छोटे भाई को भी ऐसी चीजों में घसीटा गया है जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। ऑनलाइन नफरत के नतीजे सोशल मीडिया से कहीं आगे तक जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अब इस मामले में साइबर सेल में शिकायत करेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    August 2, 2026

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.