Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पति की हत्या के 5 दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिली पत्नी की लाश, प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत!
    मुख्य समाचार

    पति की हत्या के 5 दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिली पत्नी की लाश, प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar News: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में पति की हत्या के महज पांच दिन बाद उसकी पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर सोमवार को पड़ा हुआ मिला है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड में कुड़िया कोठी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। 

    सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (GMCH) भेज दिया। मृतक की पहचान मेहदियाबारी निवासी स्वर्गीय असलम हुसैन की पत्नी रानी खातून (22) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, प्रेम विवाह के बाद रानी अपने पति के साथ मेहदियाबारी स्थित अपनी नानी सैयदा खातून के घर रह रही थी। ध्यान देने की बात है कि पिछले बुधवार को उसके पति असलम हुसैन की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 

    पति की मौत के बाद गहरे सदमे में थी रानी
    पति की मौत के बाद से रानी गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी। परिजनों का कहना है कि अवसाद के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि असलम हुसैन का शव बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर एक सरकारी स्कूल के समीप सड़क किनारे बरामद हुआ था। वह गौनाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात निवासी जाकिर हुसैन का पुत्र था और राजमिस्त्री का काम करता था। 

    दो आरोपी गिरफ्तार
    मृतक के पिता ने प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति की हत्या के कुछ दिनों बाद पत्नी की मौत से मेहदियाबारी और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    August 2, 2026

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.