Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»तेज बारिश के चलते नवापारा-राजिम और गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, त्रिवेणी संगम जलमग्न, कई मार्ग बाधित
    BREKING NEWS

    तेज बारिश के चलते नवापारा-राजिम और गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, त्रिवेणी संगम जलमग्न, कई मार्ग बाधित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजिम/गरियाबंद –  छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नवापारा-राजिम और गरियाबंद जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। महानदी, पैरी और सोढूर (सोंढूर) नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम के त्रिवेणी संगम पर जलभराव हो गया है। नेहरू घाट पूरी तरह पानी से घिर गया है और संगम क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है।

    त्रिवेणी संगम स्थित प्राचीन भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर भी चारों ओर से पानी से घिर गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए रायपुर और गरियाबंद जिले के नदी तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी किनारे जाने, खेतों और तट के पास स्थित मकानों से दूर रहने की अपील की गई है।

    गरियाबंद में जनजीवन प्रभावित

    गरियाबंद जिला मुख्यालय में भी भारी बारिश के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। नेशनल हाईवे पर करीब तीन फीट तक पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हो गया है और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर लगातार निगरानी कर रही है।

    सिकासेर बांध के 16 गेट खुले

    पैरी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिकासेर बांध से करीब 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बांध के 21 में से 16 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे पैरी नदी पूरे उफान पर बह रही है। इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

    गंगरेल बांध पर टिकी निगाहें

    अब लोगों की निगाहें धमतरी स्थित गंगरेल (रविशंकर सागर) बांध पर टिकी हुई हैं। यदि वहां से भी पानी छोड़ा जाता है तो निचली बस्तियों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    50 से अधिक बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

    लगातार जलभराव के कारण पन्टोरा कन्या आश्रम में पानी घुसने लगा, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए वहां रह रहे 50 से अधिक बच्चों को सुरक्षित रूप से बारूका में शिफ्ट कराया।

    कई सड़कें और संपर्क मार्ग बंद

    तेज बहाव के कारण शोभा-गरीबा मार्ग पर बना रपटा बह गया है। वहीं बहाकोचबाय, मालगांव और कसनाला में सड़क पर पानी आ जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। गरियाबंद, नगरी और धमतरी मार्ग के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

    प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों को पार न करने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    August 3, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.