Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
    • संसद ने वंदे मातरम बिल को मंज़ूरी दी, राज्यसभा में Anti-Paper Leak Bill पर चर्चा
    • बेटी के होने वाले दूल्हे से पिता ने मांगे 40 लाख रुपये, विरोध करने पर बेटी को चाकू मारा
    • दिखो नदी के सैलाब ने मचाई तबाही, उजड़ गया 200 परिवारों का गांव
    • मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, CM शुभेंदु अधिकारी ने दूर किया कन्फ्यूजन
    • एक ऐसे IIT डायरेक्टर, जिन्होंने आज तक न तो पासपोर्ट बनवाया और न ही कभी की विदेश यात्रा, दिलचस्‍प है वजह…
    • महानदी की बाढ़ में फंसे टूरिस्ट : महिलाएं और बच्चों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, 24 लोगों की बचाई जान…
    • राज्य सभा में गूंजा कुपोषण और एनीमिया का मुद्दा: सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रश्नों पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिया विस्तृत जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बेटी के होने वाले दूल्हे से पिता ने मांगे 40 लाख रुपये, विरोध करने पर बेटी को चाकू मारा
    क्राइम

    बेटी के होने वाले दूल्हे से पिता ने मांगे 40 लाख रुपये, विरोध करने पर बेटी को चाकू मारा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी को शादी और पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद उसके कॉलेज के अंदर चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर है। बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज में हुई घटना के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मी दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका अभी इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

    क्या है मामला?
    पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे हुई। जब नागेंद्र कॉलेज पहुंचे और स्टाफ से कहा कि वह अपनी बेटी से मिलना चाहते हैं। उन्हें डिपार्टमेंट हेड के कमरे में जाने दिया गया। जहां लक्ष्मी दुर्गा मौजूद थीं। पुलिस का आरोप है कि अंदर जाने के बाद नागेंद्र ने अपनी बेटी पर चाकू से हमला किया और पेट, छाती और गर्दन पर कई बार चाकू मारने के बाद मौके से भाग गए।

    हमले की वजह क्या?

    जांचकर्ताओं ने कहा कि यह हमला लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का नतीजा था। पुलिस के अनुसार, कैब ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले नागेंद्र अपनी बेटी के लिए दूल्हा ढूंढ रहे थे। एक जगह उन्होंने बेटी का रिश्ता तय किया। इसके बाद दूल्हे के परिवार से उन्होंने कथित तौर पर 40 लाख रुपये की मांग की। इस बात का पता चलने पर लड़की ने विरोध किया।

    पुलिस ने दर्ज किया केस
    इस पर पिता ने दावा किया कि बेटी की पढ़ाई और करियर पर उन्होंने बहुत पैसा खर्च किया था। उन्होंने यह भी जिद की कि लक्ष्मी दुर्गा की मासिक सैलरी उन्हें सौंप दी जाए। उनकी पत्नी और बेटी ने कथित तौर पर इन मांगों का विरोध किया। इससे परिवार में अक्सर बहस होती थी और रिश्ते खराब हो गए थे। घटना के बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत…

    July 30, 2026

    बिना हाथ धोए खाना परोसने पर देवर ने बेरहमी से कर दी भाभी की हत्या

    July 30, 2026

    छत्तीसगढ़ :पुरानी रंजिश का खूनी खेल, आरोपियों ने युवक को घेरकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.