Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पावर कंपनी से मुख्य अभियंता साव एवं देवांगन सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
    • भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
    • स्मार्ट मीटर और सोलर संयंत्र से नहीं बढ़ता बिजली बिल, फैक्ट चेक में हुई पुष्टि
    • आप पानी के अंदर कितनी देर तक सांस रोक सकते हैं?भारतीय योग टीचर ने 6 मिनट तक अपनी सांस रोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,पानी के अंदर लगाए 86 पुश-अप्स…
    • अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
    • बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
    • छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना
    • सुलह के नाम पर तलाकशुदा पत्नी को घर बुलाकर हत्या कर लाश जमीन में दफना दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह
    खेल

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Commonwealth Game 2026 | भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। तीसरे राउंड में शानदार काउंटर अटैक और लगातार सटीक पंचों के दम पर प्रीति ने मुकाबले पर पूरा कंट्रोल बनाए रखा। अब वह गोल्ड मेडल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से भिड़ेगी। इस जीत के साथ प्रीति ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

    पक्का किया सिल्वर मेडल

    म्वापे पूरे मुकाबले में प्रभावी पंच लगाने के लिए जूझती रहीं, जबकि प्रीति के संयोजित पंच का उनके पास कोई जवाब नहीं था। पहले दो राउंड में जाम्बिया की मुक्केबाज को तीन बार ‘एट काउंट’ का सामना करना पड़ा, जो भारतीय मुक्केबाज के एकतरफा वर्चस्व का प्रमाण रहा। दूसरे राउंड में प्रीति के प्रदर्शन से प्रभावित सभी पांच निर्णायकों ने उन्हें 10-8 का स्कोर दिया। अंतिम राउंड में म्वापे मुकाबले में वापसी की कोशिश करने के बजाय प्रीति के आक्रामक हमलों से बचती नजर आईं। लगातार सटीक पंचों के दम पर प्रीति ने मुकाबले पर पूरा कंट्रोल बनाए रखा। इस जीत के साथ प्रीति ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

    प्रीति का सफर

    भिवानी की रहने वाली 22 वर्षीय प्रीति एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। मेडल पक्का करने के बाद प्रीति ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने इंडिया के लिए सिल्वर सिक्योर कर लिया है। वे कल फाइनल बाउट में अपना बेस्ट देंगी। इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीतेंगी। इसमें बहुत बड़ा हाथ साईं, बीएफआई व इंडियन आर्मी का रहा है। सभी ने सहयोग किया है। आर्मी ने उन्हें चुना, यह सौभाग्य की बात है। वे अपना बेस्ट देंगी और गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश व सभी सैनिकों को गौरवान्वित करेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारतीय हॉकी टीम की जर्सी पर बवाल,विश्व कप में केसरिया जर्सी पहनेंगी भारतीय हॉकी टीमें, विवाद के बाद हॉकी इंडिया ने किया फैसले का बचाव…

    July 30, 2026

    अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, जारी किया वीडियो स्टेटमेंट

    July 30, 2026

    ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने 230 पायदान की लगाई छलांग

    July 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.