Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • छत्तीसगढ़:अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
    • ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…
    • प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे
    • राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां
    • कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी और पप्पू यादव को दिया संदेश, BJP से इस्तीफे के बाद जारी किया वीडियो
    राष्ट्रीय

    शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी और पप्पू यादव को दिया संदेश, BJP से इस्तीफे के बाद जारी किया वीडियो

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा से इस्तीफे के बाद शहजाद पूनावाला ने एक और वीडियो जारी कर दिया है। उन्होंने शनिवार सुबह वीडियो के माध्यम से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसदों को बड़ा संदेश दिया है। दरअसल, शुक्रवार को संसद परिसर के अंदर राहुल समेत कई विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के राम मंदिर में चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें पप्पू यादव साधु के वेश में नजर आए।

    ‘ऐसा विरोध प्रदर्शन बेहद शर्मनाक’

    संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन को लेकर शहजाद पूनावाला ने कहा- किसी मुद्दे को उठाने और उसका इस्तेमाल पूरे हिंदू समाज को निशाना बनाने के बहाने के तौर पर करने में फर्क है। उन्होंने आगे कहा- संसद परिसर के अंदर जो हुआ वह सही नहीं था, जो पप्पू यादव, राहुल गांधी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया, वह बेवकूफी भरा और शर्मनाक था।

    गेरुआ कपड़ों का इस्तेमाल क्यों किया गया? पूनावाला ने पूछा

    पूनावाला ने वीडियो में कहा- पप्पू यादव साधु के वेश में आए और राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले पर विरोध प्रदर्शन किया। यह मुद्दा राम मंदिर से जुड़ा है और इसे उठाया जाना चाहिए। लेकिन चोरी के आरोपी, जो अब जेल में हैं, न तो संत थे और न ही साधु। तो फिर विरोध प्रदर्शन को इस तरह दिखाने के लिए गेरुआ कपड़ों का इस्तेमाल क्यों किया गया?

    भाजपा छोड़ने के बाद भी पार्टी के समर्थन में शहजाद का पोस्ट

    बता दें कि शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद, उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के बायो से भाजपा का जिक्र भी हटा दिया। हालांकि, पार्टी छोड़ने के बाद भी भाजपा से उनका मोह खत्म नहीं हुआ है। वह ट्वीट और वीडियो के माध्यम से लगातार भाजपा के समर्थन में पोस्ट जारी कर रहे हैं। आप महिला नेता को भी दिया करारा जवाब

    एक रात पहले शहजाद ने आम आदमी पार्टी की महिला नेता प्रियंका कक्क्ड़ को भी भाजपा का समर्थन करते हुए तीखा जवाब दिया था। प्रियंका ने शहजाद के भाजपा छोड़ने पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि शहजाद पूनावाला भाजपा से यह कह रहे हैं कि मैं अपना इस्तीफा वापस ले लूंगा, लेकिन वादा कीजिए कि आप मुझसे बर्तन नहीं धुलवाएंगे। इस पर पूनावाला ने कहा- बीजेपी ने मुझे अपने ऑफिस में गर्व और प्यार के साथ खाना खिलाया, बिल्कुल एक परिवार की तरह। और बीजेपी ने मुझसे कभी ताहिर हुसैन जैसे आतंकवादी के लिए ‘कैरेक्टर विटनेस’ (चरित्र गवाह) बनने को नहीं कहा। ऐसी हरकतें तो उन ‘मुफ्तखोर’ पार्टियों में ही होती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए आज 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपए, किसे नहीं मिलेगा फायदा?

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.