Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • छत्तीसगढ़:अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
    • ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…
    • प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे
    • राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां
    • कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“माफ कर दो”, रुचिका सिंह ने PM मोदी से मांगी माफ़ी, इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री ने भी जारी किया वीडियो
    राष्ट्रीय

    “माफ कर दो”, रुचिका सिंह ने PM मोदी से मांगी माफ़ी, इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री ने भी जारी किया वीडियो

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत माता जी के खिलाफ बहुत ही अमर्यादित और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चारों तरफ हो रही थू-थू और पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद, नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह अब हाथ जोड़कर पूरे देश से रो-रोकर माफी मांग रही हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में राजनीति से ऊपर उठकर बड़ा दिल दिखाते हुए बच्चों को माफ करने की बात कही है।

    ‘दोस्त के साथ सीपी घूमने गई थी, वहां लोगों ने उकसाया’

    वायरल वीडियो में रुचिका सिंह काफी परेशान और शर्मिंदा नजर आ रही हैं। उसने सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर अपनी गलती मानते हुए कहा कि मैं अपने दोस्त के साथ कनॉट प्लेस (CP) घूमने गई थी। वहां पास में ही प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शन में मौजूद लोग बहुत सारी चीजें बोल रहे थे और प्रधानमंत्री को गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। उसी समय वहां खड़े लोगों ने मुझसे भी कहा कि तुम भी कुछ बोलो। मैं उन लोगों की बातों में आ गई, उनसे प्रभावित हो गई और मैंने भी वो सब बोल दिया।

    ‘नजरें नहीं उठा पा रही, यह मेरी पहली और आखिरी गलती’

    रुचिका ने आगे कहा कि मेरी उम्र सिर्फ 15 साल है। मुझे पता है कि मैंने जो किया है, वो माफी के बिल्कुल लायक नहीं है। मैंने बहुत ज्यादा गंदी चीजें बोली हैं। मैं कसम खाती हूं कि भविष्य में कभी भी ऐसा नहीं करूंगी। मैं पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहती हूं। शर्म के मारे मैं किसी के सामने अपनी नजरें तक नहीं उठा पा रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए, वो मेरी पहली और आखिरी गलती थी। चूंकी बच्ची नाबालिग है, इसलिए हम उसका वीडियो नहीं लगा रहे हैं।

    पीएम मोदी बोले- ‘बच्चे हमारे हैं, इन्हें प्रताड़ित करना हल नहीं’

    इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता जी को गालियां दीं। यह देखना एक ‘कल्चरल शॉक’ है कि हमारी बेटियां ऐसी भाषा बोल रही हैं।
    लेकिन पीएम मोदी ने आगे कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और यही बचपना है। उन्होंने एक मिसाल देते हुए कहा कि कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून भी निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं, क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी। पीएम मोदी ने साफ किया कि इन गुमराह बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाना या प्रताड़ित करना कोई समाधान नहीं है, इसलिए वे उन्हें माफ करते हैं।

    नोएडा में दर्ज हुई जीरो FIR, जांच जारी

    पीएम मोदी ने भले ही इस मामले में बच्चों को माफ कर दिया हो, लेकिन इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल ने इस अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कराई है। वकील स्मृति सिंह का कहना था कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भाषा से आने वाली पीढ़ी पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए आज 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपए, किसे नहीं मिलेगा फायदा?

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.