Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • छत्तीसगढ़:अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
    • ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…
    • प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे
    • राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां
    • कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…
    क्राइम

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: राजधानी जयपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. मामला जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके के एक अस्पताल का है, जहां पर महिला ने तीसरी बार बेटी को जन्म दिया था, जिससे नाखुश होकर पिता ने नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी पिता रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. रोती हुई बच्ची को पहले तो पिता ने किसी से मांग कर दूध पिलाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी.

    चंदवाजी थाना अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि एक पिता ने बेटे की चाहत में तीसरी बेटी पैदा होने पर नवजात बेटी को अस्पताल में ही गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. नवजात बच्ची के हत्या के मामले में नीमराना कोटपूतली बहरोड़ निवासी आरोपी पिता रवि कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. 29 जुलाई को एक निजी अस्पताल की ओर से चंदवाजी थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अस्पताल में पहली मंजिल पर महिला प्रसूति वार्ड में एक महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया था. शिशु की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है.

    सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अस्पताल के स्टाफ और नवजात शिशु के पिता से पूछताछ की गई, तो जानकारी में आया कि 27 जुलाई को नवजात बच्ची के पिता रवि कुमार ने अपनी पत्नी कोमल को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था. 28 जुलाई को दोपहर के समय बेटी पैदा हुई. आरोपी के पहले से दो बेटियां थीं और तीसरी बेटी पैदा होने से नाखुश था. बेटी के पिता रवि कुमार ने 29 जुलाई को शाम के समय बच्ची को प्रसूति वार्ड से बाहर लाकर गला घोंटकर हत्या कर दी.

    ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने के बाद मां और बच्ची अलग-अलग वार्ड में थीं. थानाधिकारी ने बताया कि रात को आरोपी पिता बच्ची के पास जाकर वार्ड में सो गया. बच्ची रो रही थी तो पिता ने पास वाले लोगों से दूध लेकर बच्ची को पिलाया. सुबह करीब 4 बजे के बाद बच्ची के रोने की आवाज बंद हो गई. सुबह 7 बजे तक बच्ची की कोई आवाज नहीं आई, तो पास में मौजूद अन्य लोगों ने डॉक्टर को जानकारी दी.

    जिसके बाद डॉक्टर ने चेक किया तो बच्ची बिल्कुल बेसुध थी. डॉक्टर ने आईसीयू में ले जाकर बच्ची को सीपीआर दिया. बच्ची नीली पड़ चुकी थी, गले पर दबाने के निशान थे और बच्ची की मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पिता बेटा चाहता था, लेकिन बेटा पैदा नहीं हुआ और तीसरी बार भी बेटी पैदा हो गई तो उसने नाखुश होकर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी.

    अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की ओर से थाने में रिपोर्ट दी, जिसके बाद इसके संबंध में पुलिस ने जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद के निर्देशन में मामले की घहनता से जांच की गई. डीएसपी जमवारामगढ़ रामकिशन विश्रोई के सुपरविजन में पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मामले में सूचनाएं एकत्रित करते हुए जांच की और गुरुवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस के अनुसार नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी पिता रवि कुमार यादव को डिटेन करके पूछताछ की गई, तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रवि कुमार यादव नीमराना स्थित किसी कंपनी में गार्ड का काम करता था. आरोपी की शादी वर्ष 2021 में बिहार निवासी कोमल के साथ हुई थी. वर्ष 2022 में पहली बच्ची का जन्म हुआ. इसके बाद वर्ष 2024 में दूसरी बेटी का जन्म हुआ. पिता को बेटे की चाहत थी, लेकिन तीसरी बेटी पैदा होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    पहले पत्नी और 2 मासूमों को गोलियों से भूना, फिर खुद को उड़ा लिया; एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

    August 1, 2026

    सुलह के नाम पर तलाकशुदा पत्नी को घर बुलाकर हत्या कर लाश जमीन में दफना दी

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.