Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    मुख्य समाचार

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मी में पानी की किल्लत झेलने वाले दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। पानी चोरी रोकने पर रेखा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली तक पहुंचने वाले कच्चे पानी को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मुनक नहर (Munak Canal) को पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। इस योजना के लागू होने के बाद रास्ते में होने वाली पानी की चोरी और लीकेज पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली को उसके हिस्से का पूरा पानी मिल सकेगा।

    दरअसल खुली नहर के जरिए पानी लाने की मौजूदा व्यवस्था में काफी नुकसान होता है। इसी वजह से अब मुनक नहर से कच्चा पानी पाइपलाइन के माध्यम से राजधानी तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई है।

    इस परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य हरियाणा सरकार करेगी, क्योंकि नहर की जमीन उसी के अधिकार क्षेत्र में आती है। जबकि पूरी योजना का खर्च दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी। दोनों सरकारों के बीच इस मॉडल पर सहमति बनी है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक मौजूदा व्यवस्था में रास्ते में पानी का रिसाव और अवैध रूप से पानी निकाले जाने की घटनाएं बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। पाइपलाइन बनने के बाद ऐसी समस्याओं में भारी कमी आएगी और हरियाणा से छोड़ा गया पानी बिना नुकसान के दिल्ली तक पहुंच सकेगा। 

    मुनक नहर से आने वाला कच्चा पानी सबसे पहले हैदरपुर जलशोधन संयंत्र पहुंचता है। जहां शोधन के बाद इसे उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, बाहरी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में सप्लाई किया जाता है। दिल्ली के लिए प्रतिदिन करीब 700 क्यूसेक पानी मुनक नहर के जरिए हरियाणा से छोड़ा जाता है। हालांकि, खुले चैनल में लीकेज और अवैध रूप से टैंकरों में पानी भरने जैसी गतिविधियों के कारण बड़ी मात्रा में पानी गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही बर्बाद हो जाता है। कई बार यह नुकसान 30 से 40 प्रतिशत तक पहुंच जाता है, जिसका सीधा असर राजधानी की जलापूर्ति पर पड़ता है।

    करीब 102 किलोमीटर लंबी मुनक नहर का लगभग 17 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली की सीमा में आता है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पूरी पाइपलाइन परियोजना पर करीब 7,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। सरकार का लक्ष्य इस निवेश के जरिए राजधानी की जलापूर्ति व्यवस्था को लंबे समय के लिए अधिक सुरक्षित, आधुनिक और नुकसान-मुक्त बनाना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    दोनों पक्षों की पंचायत में बनी सहमति, ससुराल में होगा शीलू बल्हारा की पत्नी का अंतिम

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.