Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद जाने से पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए वीड‍ियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर साधा निशाना
    • ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी
    • ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
    मनोरंजन

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पर 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई साउथ कोरियन लिमिटेड सीरीज ‘द ईस्ट पैलेस’ ने रिलीज होते ही दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. डार्क फैंटेसी, पीरियड ड्रामा और हॉरर का यह कॉकटेल जोसियन काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. सिर्फ 8 एपिसोड की यह सीरीज महल पर शाप, आत्माओं की दुनिया और राजसी रहस्यों को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करती है. लेकिन रिलीज के 16 दिन के अंदर ही ये ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में के-ड्रामा के शौकीनों के बीच पहली पसंद बनी हुई है.

    महल पर शाप और दम तोड़ते युवराज

    काल्पनिक जोसियन राजवंश में ईस्ट पैलेस पर एक भयानक शाप छाया हुआ है. तीस साल पहले एक तालाब की आत्मा ने शाही खानदान के कई राजकुमारों की जान ले ली थी. अब वही आत्मा फिर सक्रिय हो गई है. युवराज की लाश तालाब में मिलती है और आखिरी बचे बेटे पर भी खतरा मंडराने लगता है. राजा शुरू में इसे साजिश मानते हैं, लेकिन जब स्थिति बेकाबू हो जाती है तो वे गुप्त रूप से आत्माओं को मारने वाले गु-चेओन को बुलवाते हैं.

    गु-चेओन की खासियत यह है कि वह आत्माओं की दुनिया में जा सकता है और वहां जाकर भूतों का सफाया कर सकता है. राजा उसके साथ सेंग-गैंग को लगा देते हैं, जो मरे हुए लोगों की आवाजें सुन सकती है. दोनों को महल के शाप का राज खोलना है, वरना मौत निश्चित है.

    कास्ट और क्रू, कामयाबी की नई मिसाल

    सीरीज में तीन मुख्य कलाकार हैं. नाम जू-ह्युक ने गु-चेओन का किरदार निभाया है. मिलिट्री सर्विस से लौटने के बाद यह उनकी बड़ी वापसी है. रो यून-सो ने सेंग-गैंग की भूमिका निभाई है. यह उनकी पहली हिस्टॉरिकल-फैंटेसी सीरीज है. एक्टर चो सुंग-वू राजा का किरदार निभा रहे हैं.

    द ईस्ट पैलेस नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल कोरियन सीरीज है. 17 जुलाई 2026 को सभी 8 एपिसोड एक साथ रिलीज हुए. हर एपिसोड 46 से 59 मिनट के बीच है. रिलीज के महज तीन दिन में यह ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टीवी शोज की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई. 80 से ज्यादा देशों में नेटफ्लिक्स टॉप 10 में जगह बनाई. दक्षिण कोरिया में लंबे समय तक नंबर 1 रही.

    क्यों खास है ये सीरीज?

    सीरीज सिर्फ भूतों की कहानी नहीं है. यह सत्ता, परिवार, बदला और छुपे हुए राजसी रहस्यों को आत्माओं की दुनिया के जरिए दिखाती है. महल की भव्यता और आत्माओं की दुनिया का अंधेरा कंट्रास्ट बहुत ही असरदायक है. नाम जू-ह्युक का गु-चेओन थोड़ा लापरवाह और व्यंग्यात्मक किरदार है, जबकि रो यून-सो का किरदार रहस्यमय और मजबूत है.

    चोई जंग-क्यू का निर्देशन और लेखकों का अनुभव सीरीज को अलग बनाता है. यह कोई वेबटून या उपन्यास पर आधारित नहीं है, बल्कि ओरिजिनल कहानी है. लिमिटेड सीरीज होने के कारण कहानी एक जगह पर खत्म होती है.

    नेटफ्लिक्स पर धूम

    द ईस्ट पैलेस को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. कोरियन ऑडियो के साथ कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं. ये हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है. कुल मिलाकर द ईस्ट पैलेस नेटफ्लिक्स की उन कोरियन सीरीज में शुमार हो गई है जो रिलीज होते ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन जाती हैं. अगर आप डार्क फैंटेसी, मिस्ट्री और कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं तो यह सीरीज आपके लिए ही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.