Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा
    क्राइम

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना : डाबा रोड इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही 3 साल की मासूम बेटी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इस दौरान बच्ची को बचाने के लिए उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन अनुराधा ने अदम्य साहस दिखाते हुए बदमाशों से लोहा लिया। आरोपियों ने बच्ची को छुड़ाने का प्रयास कर रही 12 साल की मासूम को चलती स्कूटी से करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

    अज्ञात लोगों को पास रुकते देख बच्चियां डरकर भागने लगीं
    जानकारी के अनुसार, घटना 28 जुलाई की है जब 12 वर्षीय अनुराधा अपनी 3 साल की चचेरी बहन को घर के पास स्थित दुकान से सामान दिलाने ले जा रही थी। तभी सफ़ेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर बच्ची की मां सीमा रानी और उसका पगड़ीधारी प्रेमी वहां पहुंचे। दोनों ने अपने मुंह ढके हुए थे।अज्ञात लोगों को पास रुकते देख बच्चियां डरकर भागने लगीं। इस दौरान महिला ने दौड़कर 3 साल की बच्ची को जबरन गोद में उठा लिया। जब अनुराधा ने अपनी बहन का हाथ नहीं छोड़ा और विरोध किया, तो आरोपी महिला उसे बेरहमी से थप्पड़ मारने लगी। इसके बावजूद अनुराधा ने हिम्मत नहीं हारी और जबरन स्कूटी पर बैठकर भाग रहे आरोपियों की स्कूटी को पकड़ लिया। निर्दयी आरोपियों ने स्कूटी नहीं रोकी और अनुराधा को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। हादसे में अनुराधा की बांह और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं।

    7 साल का बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ
    सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद पीड़ित बच्ची के पिता युवराज सिंह ने थाना डाबा में शिकायत दर्ज करवाई। युवराज ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले सीमा रानी से हुई थी। लेकिन पिछले 6 महीने से वह अपने 7 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ अलग रह रही है। युवराज ने बताया कि उनका 7 साल का बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है, इसलिए पत्नी उसे पसंद नहीं करती और केवल बेटी को अपने साथ ले जाना चाहती थी।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच अदालत में तलाक का केस चल रहा है। पत्नी कोर्ट में खर्चे का दावा मजबूत करने, पैसे ऐंठने और प्रॉपर्टी हड़पने की नीयत से बच्ची को ढाल बना रही है और अक्सर फोन पर धमकियां देती थी। उधर, थाना डाबा के प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। महिला के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज है। बच्चों की कस्टडी को लेकर अभी अदालत की तरफ से कोई अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है। पुलिस इस नई शिकायत को पुरानी फाइल में शामिल कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    किराए के मकान में एक ही परिवार के 3 मूक-बधिर लोगों की बेरहमी से हत्या

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.