Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
    • असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात
    • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
    • विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
    • सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»Classmate नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरों से करता रहा Blackmail
    क्राइम

    Classmate नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरों से करता रहा Blackmail

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना – नाबालिग स्कूली छात्रा को अपनी बातों में फंसाकर दोस्ती करने, उसके साथ दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर लगातार ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    पीड़िता के घर आकर जबरन बनाता रहा शारीरिक संबंध
    पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी लगभग साढ़े 16 वर्षीय बेटी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसकी क्लास में पढ़ने वाले हंसिक राजपूत नाम के लड़के ने जनवरी 2026 में उसे बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और उससे दोस्ती कर ली। पीड़िता के अनुसार, आरोपी हंसिक राजपूत पीड़िता के घर फोकल प्वाइंट  में आकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से पीड़िता की कई अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।इसके बाद आरोपी उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिजनों को दिखाने की धमकियां देकर पीड़िता का लगातार यौन शोषण करने लगा।

    दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार
    पीड़िता ने बताया कि बीते 29 जुलाई को जब वह घर पर अकेली थी, तो आरोपी हंसिक राजपूत जबरन घर के अंदर दाखिल हो गया। उसने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना से तंग आकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाना फोकल प्वाइंट में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी हंसिक राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की दुष्कर्म, घर में जबरन घुसने, आपराधिक धमकी देने और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी हंसिक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.