Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है आयोजित
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • अनंत सिंह की बेटी की शादी के महाभोज में उमड़ी भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल…हवा में उछालने पड़े पत्तल…
    • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
    • एनआईटी रायपुर और जिला प्रशासन की अभिनव पहल, हैंडलूम एवं टेक्सटाइल क्षेत्र में कौशल, तकनीक, ब्रांडिंग और विपणन का मिलेगा प्रशिक्षण…
    • टोकन के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया जारी, 2,674 किसानों ने 101.32 हेक्टेयर रकबे का किया समर्पण…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार
    राष्ट्रीय

    “यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा देश की नई पीढ़ी ‘जेन-जी’ और उनके विरोध प्रदर्शनों को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरएसएस प्रमुख के इस बयान का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

    भागवत का संदेश बीजेपी और मोदी तक पहुंचे’

    आरएसएस प्रमुख के द्वारा दिए गए बयान का जवाब देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि मोहन भागवत के बयान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह था कि हक की मांग या विरोध प्रदर्शन करने वाले ‘जेन-जी’ के युवाओं को ‘राष्ट्रविरोधी’ या ‘देशविरोधी’ का टैग नहीं दिया जाना चाहिए। चूंकि मोहन भागवत भारतीय जनतना पार्टी के लिए एक मार्गदर्शक (मेंटर) की भूमिका निभाते हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि वे यही संदेश सीधे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएं। इतना ही नहीं दीपके ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा नेतृत्व अब आरएसएस प्रमुख की बात पर गंभीरता से ध्यान देगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह संभावना कम ही है कि भाजपा आरएसएस की अवहेलना करे। लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो फिर आरएसएस को भी इस बात पर आत्मचिंतन करना होगा कि भाजपा अब खुद मोहन भागवत के विचारों को भी नजरअंदाज कर रही है।

    क्या कहा था मोहन भागवत ने?

    गौरतलब है कि मुंबई में युवाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने छात्र आंदोलनों और नई पीढ़ी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि Gen-Z के युवा किसी मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें देशविरोधी कहना गलत है, क्योंकि वे देश की अगली पीढ़ी हैं। भागवत ने कहा कि आज की Gen-Z और Gen-Alpha पहले की पीढ़ियों की तुलना में अधिक ईमानदार हैं और हर बात को तर्क के आधार पर समझना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन अपनी बात रखने का एक वैध और संवैधानिक तरीका है। युवाओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनकर सरकार को बातचीत के जरिए उनका समाधान निकालना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “मुश्किल वक्त में सबसे पहले मदद आया”, नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी

    November 23, 2026

    गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    November 23, 2026

    हमें पता है दिन भर क्या करते हैं, बस 24 घंटे सुविधाएं चाहिए…न्यायिक अधिकारियों के रवैये पर सीजेआई नाराज

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.