Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सरकारी नौकरी का बदला नियम : अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव
    BREKING NEWS

    सरकारी नौकरी का बदला नियम : अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, नए नियम राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही प्रभावी हो गए हैं।

    अब सभी भर्तियां पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। अभ्यर्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण, प्रोफाइल पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा एमसीक्यू आधारित परीक्षा, मेरिट के आधार पर चयन, डिजिटल दस्तावेज सत्यापन और समयबद्ध नियुक्ति प्रक्रिया लागू की गई है, जिससे भर्ती प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी।

    CG Recruitment Rules 2026: ऑनलाइन आवेदन और आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

    नए नियमों के तहत सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधार प्रमाणीकरण के साथ प्रोफाइल पंजीयन कराना होगा। आवेदन के समय उम्मीदवारों को पद, विभाग और नियुक्ति प्राधिकारी की प्राथमिकता भी दर्ज करनी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

    एमसीक्यू आधारित होगी लिखित परीक्षा

    भर्ती के लिए लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होगी। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे और अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

    कौशल और शारीरिक परीक्षा का नया नियम

    जिन पदों पर कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा आवश्यक होगी, वहां लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। संबंधित विभाग को तीन माह के भीतर दूसरे चरण की परीक्षा पूरी करनी होगी।

    अब नहीं होगी वेटिंग लिस्ट

    नए नियमों का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद वेटिंग लिस्ट या रिजर्व सूची जारी नहीं की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर आधार प्रमाणीकरण और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। नियुक्ति मिलने के 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा, अन्यथा पद रिक्त माना जाएगा।

    हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती कैलेंडर

    कर्मचारी चयन मंडल अब हर वर्ष अगस्त माह में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। इसके साथ ही व्यावसायिक, शैक्षणिक और पात्रता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर भी प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को समय रहते परीक्षा की जानकारी मिल सके।

    भर्ती प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

    सरकार का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाना है। ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल सत्यापन, एमसीक्यू परीक्षा और तय समयसीमा के तहत चयन एवं नियुक्ति से सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता बढ़ेगी और अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.