Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘जंतर-मंतर को बंद ही क्‍यों नहीं कर देते’, दिल्‍ली हाईकोर्ट का केंद्र से सीधा सवाल
    मुख्य समाचार

    ‘जंतर-मंतर को बंद ही क्‍यों नहीं कर देते’, दिल्‍ली हाईकोर्ट का केंद्र से सीधा सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jantar-Mantar News: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में याचिकाएं दायर की गई हैं. ऐसी ही एक अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिल्‍ली हाईकोर्ट ने सरकार से सीधा सवाल किया है. कोर्ट ने कहा कि यदि जंतर-मंतर पर बार-बार होने वाले विरोध-प्रदर्शनों की वजह से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आम जनजीवन प्रभावित होता है तो आप इसे बंद ही क्‍यों नहीं कर देते हैं.

    दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजधानी के प्रमुख प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर लगातार हो रहे आंदोलनों को लेकर केंद्र सरकार से अहम सवाल पूछे. अदालत ने कहा कि यदि बार-बार होने वाले प्रदर्शनों से दिल्ली की रोजमर्रा की सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है, तो सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में जारी रखा जाना चाहिए. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अमित महाजन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन नागरिकों के अधिकार हैं, लेकिन इसके कारण पूरी राजधानी को असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘इसे (जंतर-मंतर) बंद क्यों नहीं कर देते? मेरी राय में शहर के भीतर इस तरह की स्थिति नहीं होनी चाहिए, हालांकि, यह निर्णय सरकार को लेना है. आखिर पूरे शहर को अनावश्यक रूप से बंधक क्यों बनाया जाए?’

    हाईकोर्ट ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

    अदालत की यह टिप्पणी हाल ही में कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए व्यापक छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में आई है. यह प्रोटेस्‍ट कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, जिसके दौरान उनकी सुरक्षा बलों के साथ झड़प हो गई. स्थिति बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद आंदोलन का प्रभाव दिल्ली से बाहर अन्य राज्यों तक भी फैल गया. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एहतियातन मध्य दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था, जबकि कई अन्य स्टेशनों पर प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया गया. इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और राजधानी की सामान्य आवाजाही भी प्रभावित हुई थी.

    ऐसे खत्‍म हुआ था प्रोटेस्‍ट

    बाद में केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. सरकार की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, आंदोलन के दौरान जान देने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने तथा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन वापस ले लिया गया. अब हाईकोर्ट की ताजा टिप्पणियों के बाद जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में जारी रखने को लेकर नई बहस शुरू होने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.