Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»TMC और उद्धव सेना के बागी सांसदों से बोले ‘चिंता की बात नहीं, मैं आपके साथ हूं’ : पीएम मोदी
    राष्ट्रीय

    TMC और उद्धव सेना के बागी सांसदों से बोले ‘चिंता की बात नहीं, मैं आपके साथ हूं’ : पीएम मोदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) सांसदों और NCPI सांसदों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से आग्रह किया कि डिबेट में हिस्सा लीजिए. उन्होंने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ हूं. उन्होंने कहा कि NDA एक परिवार है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा के नए चुने गए एनडीए के सांसदों के साथ मुलाकात की थी. 

    संसद की डिबेट में हिस्सा लेने की अपील 

    पीएम मोदी ने NCPI और शिवसेना शिंदे गुट के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक के दौरान कहा कि एनडीए एक परिवार है. उन्होंने कहा कि हम घटक पार्टियों के साथ हैं. पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद के डिबेट में हिस्सा लीजिए. संसद के इतिहास को पढ़िए, जानिए और उसे समझिए. पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद में इतिहास को लेकर बहुत सारा मैटेरियल है. डिबेट की तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल करिए. पीएम मोदी ने कहा कि अपने राज्यों के विकास के लिए काम करिए. राज्य आगे बढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा. 

    मैं आपके साथ हूं..

    पीएम मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ हूं. उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी से शिवसेना में शामिल हुए सांसदों को भरोसा दिलाया कि एनडीए एक परिवार है. उन्होंने कहा कि हम घटक पार्टियों के साथ हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा और सभी को मौका दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि वह एनडीए के सिर्फ एक घटक पार्टी नहीं बल्कि हर सांसद के साथ हैं. पीएम ने कहा कि एनडीए के हर सांसद के साथ खड़ा हूं. आपको किसी की चिंता करने जरूरत नहीं करनी चाहिए. 

    पार्थ पवार से अलग मुलाकात, मां का हालचाल पूछा 

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान एनसीपी (अजित) के नेता पार्थ पवार से अकेले में मुलाकात की. उन्होंने पूछा पार्थ माता जी कैसी हैं, उनका ख्याल रखना. पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार की सेहत के बारे में पार्थ पवार से पूछा. पीएम मोदी ने पार्थ से मराठी में बातचीत की. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस हाईकमान ने एआईसीसी में किया बड़ा फेरबदल, जगदीश चंद्र को बनाया UP का नया एआईसीसी सचिव

    August 7, 2026

    “यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार

    August 7, 2026

    SC/ST आरक्षण पर केंद्र की अहम दलील, कहा- सिर्फ आय नहीं, सदियों का भेदभाव भी मायने रखता है

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.