Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला
    क्राइम

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पिता के बेकाबू गुस्से ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहा गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 17 साल की मासूम बेटी की लकड़ी के खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता और चाची के बीच हो रही मारपीट को शांत कराने बीच-बचाव करने पहुंची थी।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी राजेश यादव का अपनी भाभी के साथ उपले बेचने की बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। घर में चीख-पुकार सुनकर राजेश की 17 वर्षीय बेटी सुषमा मौके पर पहुंची और अपने पिता को रोकने का प्रयास करने लगी।

    बेटी की कोशिश थी कि घर का मामला शांत हो जाए, लेकिन गुस्से में अंधे हो चुके राजेश ने पहले सुषमा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पास में रखा पशुओं को बांधने वाला भारी लकड़ी का खूंटा उठाकर बेटी के सिर पर दे मारा। हमले में सुषमा के सिर से खून बहने लगा और वह अचेत हो गई।

    परिजन आनन-फानन में सुषमा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही जिंदगी की जंग हारकर उसने दम तोड़ दिया। सुषमा ने हाल ही में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया था और अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रही थी।

    घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…

    August 7, 2026

    Classmate नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरों से करता रहा Blackmail

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.