Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    • छत्तीसगढ़ :NEET-UG 2026 काउंसिलिंग: प्रथम चरण के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    अजब गजब

    युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मास्को : युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां ‘ब्लैक विडो’ नाम से जानी जाने वाली महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह जंग के मैदान में जाने वाले या अस्पतालों में भर्ती जख्मी सैनिकों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनसे आनन-फानन में शादी रचाता है। इसके पीछे का मकसद किसी देशभक्ति या प्रेम का नहीं बल्कि सैनिक की मौत के बाद सरकार से मिलने वाले भारी-भरकम मुआवजे को हड़पना है।

    अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरा फ्रॉड रूसी सरकार की उस मुआवजा नीति पर टिका है जिसके तहत युद्ध में मारे गए सैनिक के निकटतम परिजन (पत्नी या परिवार) को कम से कम 50 लाख रूबल (लगभग 54 से 55 लाख रुपये) की सहायता राशि दी जाती है। यह गिरोह ऐसे सैनिकों को निशाना बनाता है जो बेहद गरीब हैं कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं या जिनका दुनिया में कोई आगे-पीछे नहीं है।

    सैनिक के मोर्चे पर जाने से ठीक दो-तीन दिन पहले गुप्त रूप से शादी रचा ली जाती है ताकि कानूनी कागजातों में महिला का नाम पत्नी के रूप में दर्ज हो जाए। सैनिक के शहीद होते ही यह महिलाएं सरकारी मुआवजे पर अपना पूरा दावा ठोक देती हैं जबकि सैनिक का असली परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज रह जाता है।

    बता दें कि इस फ्रॉड का शिकार सेंट पीटर्सबर्ग की रहने वाली 37 वर्षीय मारिया भी हुई हैं। मारिया के 59 वर्षीय पिता रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल हुए थे। जब मोर्चे से उनके पिता की मौत की खबर आई तो मारिया मुआवजा और डेथ सर्टिफिकेट लेने पहुंचीं।

    वहां उन्हें पता चला कि उनके पिता ने मोर्चे पर जाने से महज 2 दिन पहले अपने से 22 साल छोटी एक अनजान महिला से चुपचाप शादी कर ली थी। मारिया के अनुसार उन्होंने कभी उस महिला का नाम तक नहीं सुना था लेकिन कानूनन पिता का सारा सरकारी पैसा उस अनजान औरत के खाते में चला गया।

    रूसी मीडिया और अदालतों में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक मिलिट्री अस्पताल की नर्स पर बेहद संगीन आरोप लगे। उसने अस्पताल में भर्ती 5 गंभीर रूप से घायल सैनिकों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे शादी रचाई। सैनिकों की मौत के बाद उसने तुरंत करोड़ों रुपये के सरकारी मुआवजे पर दावा ठोक दिया। खुलासा होने पर उसे नौकरी से बर्खास्त कर जांच शुरू की गई है।

    वहीं जांच एजेंसियों को शक है कि इस रैकेट में सेना के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी शामिल हैं। आरोप है कि ये अफसर अनाथ और असहाय सैनिकों की जानकारी इन महिलाओं को देते थे और सैनिक की मौत के बाद मिलने वाली राशि को आपस में बांट लेते थे। रूसी जांच दल अब इस गिरोह के खिलाफ बड़े पैमाने पर तफ्तीश चला रहा है ताकि शहीद सैनिकों के असली परिवारों को उनका हक दिलाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका में मंदिर के पंडित जी का ठाठ देख उड़ जाएंगे होश! आलीशान घर, लग्जरी कारे

    August 6, 2026

    चाय की चुस्की का आनंद ले रहे थे लोग, जंगली सूअर ने कर दिया अचानक हमला

    August 5, 2026

    पीठ पर बच्चे का शव रखकर कई दिनों से तैर रही है डॉल्फिन मां

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.