Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजिमधाम में नागपुर चोर गैंग सक्रिय, पकड़ी गई 7 महिलाएं, कार में घूमकर करती थीं रेकी…
    • नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा…
    • हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
    • बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात
    • श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता,बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति…
    • IPS की वर्दी में अर्चिता मित्तल  ने की कांवरियों के पैरों की मालिश, फीमेल अफसर की हो रही चर्चा
    • असम में मिले 24000000 साल पुराने (पैंडनस पौधे) केवड़ा के अवशेष
    • औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“क्या PMO से फैलाई गई झूठी बात?”, ड्रग्स वाले वीडियो को लेकर केजरीवाल का BJP पर हमला
    राष्ट्रीय

    “क्या PMO से फैलाई गई झूठी बात?”, ड्रग्स वाले वीडियो को लेकर केजरीवाल का BJP पर हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से जुड़े कथित नशे के वीडियो को लेकर बीजेपी के सांसदों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि ये झूठ फैलाने का आदेश पीएम कार्यालय से आया है क्या? 

    मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल कई बीजेपी नेताओं ने मिलकर यह झूठ फैलाया। क्या इसका आदेश PMO से आया था? क्या देश में झूठ फैलाने का काम PMO से किया जा रहा है?

    क्या है पूरा मामला? 

    बता दें कि यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब बीजेपी सांसद हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो को पंजाब का बताया और पोस्ट में प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर चिंता जताई थी। 

    हरभजन सिंह ने पोस्ट में लिखा था कि पंजाब, जो कभी अपनी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था, आज वहां के युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने सरकारों पर पंजाब को इस स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाते हुए युवाओं को बचाने की अपील की थी।

    पुलिस ने पंजाब का वीडियो होने से किया इनकार

    बता दें कि पुलिस ने इस वीडियो की जांच की और कहा कि यह वीडियो पंजाब का नहीं है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो वास्तव में राजस्थान के श्रीगंगानगर का है और इसका पंजाब से कोई संबंध नहीं है।

    पंजाब पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो श्रीगंगानगर, राजस्थान का है, पंजाब का नहीं। इसका पंजाब पुलिस से कोई संबंध नहीं है। सिर्फ पंजाबी ऑडियो ट्रैक होने से कोई घटना पंजाब की नहीं हो जाती। लोगों से अपील है कि वे किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसके तथ्य और स्थान की पुष्टि करें।

    E20 ईंधन नीति पर भी सरकार को घेरा

    इससे पहले रविवार को अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतियों के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि E20 ईंधन नीति की आलोचना करने वाले लोगों के सोशल मीडिया कंटेंट हटाए जा रहे हैं, वीडियो डिलीट किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए एक व्यंग्यात्मक किस्सा भी सुनाया और कहा कि देश में लोगों को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जजों को PAN समेत टैक्स की जानकारी IT विभाग से साझा करने दिल्ली HC का आदेश

    August 11, 2026

    ‘वंदे मातरम् बिल’ को राष्ट्रपति की मंजूरी

    August 11, 2026

    लोकसभा कल 11 बजे तक स्थगित; राज्यसभा से इंडिया ब्लॉक के सांसदों का वॉकआउट

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.