Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजिमधाम में नागपुर चोर गैंग सक्रिय, पकड़ी गई 7 महिलाएं, कार में घूमकर करती थीं रेकी…
    • नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा…
    • हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
    • बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात
    • श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता,बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति…
    • IPS की वर्दी में अर्चिता मित्तल  ने की कांवरियों के पैरों की मालिश, फीमेल अफसर की हो रही चर्चा
    • असम में मिले 24000000 साल पुराने (पैंडनस पौधे) केवड़ा के अवशेष
    • औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी से मांगा जवाब
    राष्ट्रीय

    NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी से मांगा जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर सोमवार को विधानसभा घेराव करने वाले छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर एनडीए सांसदों ने राहुल गांधी समेत विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद इस मुद्दे को लेकर एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला। इस दौरान एनडीए सांसदों के हाथों में ‘राहुल गांधी जवाब दो’ लिखी तख्तियां थीं। एनडीए सांसदों ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी झारखंड क्यों नहीं जा रहे हैं? उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी से जवाब देने की मांग की।

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘झारखंड के युवाओं के साथ न्याय होना चाहिए। जिस तरह से उन पर लाठीचार्ज किया गया और अत्याचार किया गया, उससे राहुल गांधी की मानसिकता का पता चलता है। यह दिखाता है कि उनके समर्थकों की सरकार वाले राज्य में युवाओं के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें न्याय से वंचित किया जा रहा है। दूसरी ओर, राहुल गांधी खुद सदन में उपस्थित नहीं होते और गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं। गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठ फैला रहे हैं और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।’ बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा, ‘अब जब हम बहस के लिए तैयार हैं, तो वे इससे भाग रहे हैं। विपक्ष बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है।’

    ‘राहुल गांधी सदन में आएं, जवाब दें’

    बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने कहा, ‘राहुल गांधी सदन से भाग रहे हैं और झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर भी चुप हैं। उन्हें सदन में आना चाहिए और इस पर जवाब देना चाहिए।’ वहीं, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ‘सरकार के चर्चा के लिए तैयार होने के बावजूद विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। जंतर-मंतर और झारखंड के मामले में विपक्ष की नीति अलग-अलग है।’ बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘अमित शाह जी जवाब देंगे, राहुल गांधी भागना मत… राहुल गांधी, शर्म करो। झारखंड में छात्रों के ऊपर इतनी बर्बरता हुई है…’

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, ‘राहुल गांधी ने चर्चा करने से इनकार कर दिया है। शुरुआत में उन्होंने ‘कॉकरोच प्रोटेस्ट’ को लेकर चर्चा की मांग की थी, लेकिन जब उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। आप देख सकते हैं कि वे देश के साथ कितनी गद्दारी कर रहे हैं। वे एक दिन भी संसद को सुचारू रूप से चलने नहीं दे रहे हैं।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जजों को PAN समेत टैक्स की जानकारी IT विभाग से साझा करने दिल्ली HC का आदेश

    August 11, 2026

    ‘वंदे मातरम् बिल’ को राष्ट्रपति की मंजूरी

    August 11, 2026

    लोकसभा कल 11 बजे तक स्थगित; राज्यसभा से इंडिया ब्लॉक के सांसदों का वॉकआउट

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.