Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…
    • गुरुवार के दिन किचन में सिंक के पास कर लें हल्दी का यह छोटा सा उपाय…
    • एमएसएमई तंत्र को मजबूत करने के लिए सुधारों का अगला चरण
    • हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी
    • Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाई अपनी पहली ‘तीज’, दिल्ली की मुख्यमंत्री संग डांस
    • शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…
    • देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…
    • Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“पूरे मानसून सत्र में संसद का किया अपमान”, TMC का PM मोदी और अमित शाह पर हमला
    राष्ट्रीय

    “पूरे मानसून सत्र में संसद का किया अपमान”, TMC का PM मोदी और अमित शाह पर हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। इस बार पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसी बीच अब तक मानसून सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा है। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि मानसून सत्र 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सदन और संसद के प्रति पूरी तरह अनादर का रवैया दिखाया है।

    मोदी-शाह ने संसद का किया अपमान- टीएमसी

    टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने इस संस्था का अपमान किया है और संसद के प्रति अवमानना प्रदर्शित की है। पिछले चार सप्ताह से हम लगातार मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में आएं। संसद के अंदर हम अपनी आवाज उठाते रहे और उनसे सदन में आकर चर्चा करने की मांग करते रहे। 

    सदन में नहीं आए मोदी और शाह- घोष

    सागरिका घोष ने कहा कि हमने NEET के मुद्दे और NEET परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन पर चर्चा की मांग की। हमने युवाओं पर पैलेट गन से की गई गोलीबारी के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग की। लेकिन गृह मंत्री और पीएम मोदी एक पल के लिए भी सदन में नहीं आए। 

    टीएमसी सांसद ने कहा कि पूरे सत्र के दौरान जनता की आवाज को नजरअंदाज करने के बाद आखिर में यह कहना कि वे चर्चा के लिए तैयार थे, यह दिखाता है कि वे इस मुद्दे को लेकर कभी गंभीर नहीं थे। उन्होंने इस विषय को वह गंभीरता नहीं दी, जिसका यह हकदार था। गृह मंत्री ने मानसून सत्र 2026 के दौरान सदन और संसद के प्रति पूरी तरह अनादर का रवैया प्रदर्शित किया है।

    कांग्रेस ने क्या कहा? 

    सदन में अमिथ शाह के नहीं आने पर कांग्रेस ने भी गृह मंत्री पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि सरकार की कोई जवाबदेही है ही नहीं। आखिरी दिन आकर गृह मंत्री अमित शाह खड़े होते हैं और कहते हैं कि मैं चर्चा के लिए तैयार हूं। तो पिछले 20 दिनों से आप क्या कर रहे थे? आप यहीं संसद परिसर में मौजूद थे, लेकिन सदन में कदम तक नहीं रखा। इसका मतलब यही है कि वह खुद नहीं चाहते थे कि सदन की कार्यवाही चले।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए सत्तारूढ़ दल जिम्मेदार है। विपक्ष की भूमिका यह होती है कि वह मुद्दे उठाए, ताकि सरकार उन पर संज्ञान ले और कार्रवाई करे। अगर उन्होंने राहुल गांधी की बात पहले ही सुन ली होती, तो आज पूरा देश इस स्थिति का सामना नहीं कर रहा होता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…

    August 13, 2026

    संसद का मानसून सत्र गुरुवार को भारी हंगामे के बीच समाप्त ,लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…

    August 13, 2026

    UN की रिपोर्ट में बड़ा दावा, लाल किला हमले के पीछे था अल-कायदा, छोटे सेल और बिखरे नेटवर्क को लेकर जताई चिंता

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.