Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…
    • गुरुवार के दिन किचन में सिंक के पास कर लें हल्दी का यह छोटा सा उपाय…
    • एमएसएमई तंत्र को मजबूत करने के लिए सुधारों का अगला चरण
    • हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी
    • Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाई अपनी पहली ‘तीज’, दिल्ली की मुख्यमंत्री संग डांस
    • शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…
    • देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…
    • Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से स्टाफ नर्स की रहस्यमयी मौत का मामला आया सामने…
    मुख्य समाचार

    नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से स्टाफ नर्स की रहस्यमयी मौत का मामला आया सामने…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एक रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है. बुधवार रात ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स रूपाली बर्मन (Rupali Barman) का शव अस्पताल के शौचालय से मिलने के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. सहकर्मियों के अनुसार नर्स रात की ड्यूटी के लिए समय पर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन कुछ देर बाद शौचालय जाने के बाद वापस नहीं लौटी. लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

    रात की ड्यूटी पर आई थी नर्स

    प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार स्टाफ नर्स बुधवार रात करीब 8 बजे अपनी नाइट शिफ्ट के लिए अस्पताल पहुंची थी. ड्यूटी के दौरान रात 9 बजे से 10 बजे के बीच वह शौचालय गई थी. सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो उन्होंने आवाज लगानी शुरू की. अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर चिंता बढ़ गई.

    पुलिस ने तोड़ा बंद दरवाजा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर एंटाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पहले दरवाजे के बाहर से आवाज लगाकर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की. जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद शौचालय के भीतर से नर्स का शव बरामद किया गया. घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के बीच चर्चा और बेचैनी का माहौल बन गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

    फोरेंसिक टीम करेगी जांच; पुलिस जुटा रही जानकारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाएगी. पुलिस अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और नर्स की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है. एंटाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने नर्स की रहस्यमयी मौत के मामले में कहा कि “इस मामले की जानकारी रात करीब 10:30 बजे मिली. मृतका अस्पताल के गायनी विभाग में नर्स के पद पर कार्यरत थीं. शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा. कोलकाता पुलिस के डीडी होमिसाइड विभाग ने पहले ही जांच की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है. अब तक की जांच में आत्महत्या का कोई सबूत नहीं मिला है. फोरेंसिक टीम जल्द ही मौके पर पहुंच रही है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.”

    अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बताया  8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?

    August 13, 2026

    CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर शिकायत दर्ज, अभिजीत दीपके और सौरभ दास पर FIR दर्ज करने की मांग

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत…

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.