Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…
    • गुरुवार के दिन किचन में सिंक के पास कर लें हल्दी का यह छोटा सा उपाय…
    • एमएसएमई तंत्र को मजबूत करने के लिए सुधारों का अगला चरण
    • हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी
    • Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाई अपनी पहली ‘तीज’, दिल्ली की मुख्यमंत्री संग डांस
    • शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…
    • देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…
    • Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का की भी चेतावनी …
    मौसम

    छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का की भी चेतावनी …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है. खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी दी है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है. कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

    राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्य रूप से मेघमय रहने की संभावना है. दिन के दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

    पिछले 24 घंटे में कैसी रही बारिश

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक मॉनसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है और मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है.

    बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत मौसम सिस्टम

    पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, जिसका असर पूर्वी और मध्य भारत के मौसम पर पड़ने की संभावना है.

    अगले 12 से 24 घंटों में और मजबूत होगा सिस्टम

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान यह कम दबाव का क्षेत्र और विकसित होकर स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है. इसके बाद अगले 24 घंटों में इसके अवदाब का रूप लेने और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है. यही सिस्टम छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.

    उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले चार दिनों तक कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों और नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

    सक्रिय है मानसून द्रोणिका और शियर जोन

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, सतना, डाल्टनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इसके अलावा मध्य भारत के ऊपर शियर जोन भी सक्रिय है, जो मौसम प्रणालियों को मजबूती प्रदान कर रहा है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…

    August 11, 2026

    सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.