Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
    • छात्रों के विरोध के बाद भी CJI सूर्यकांत ही बांटेंगे NALSAR यूनिवर्सिटी में लॉ की डिग्री, स्वीकार किया निमंत्रण
    • NEET पर तमिलनाडु में दंगल, कैबिनेट फेरबदल में इसी राज्य को मिल सकता है केंद्रीय शिक्षा मंत्री 
    • खराब सड़क ने ली मेधा आकर्ष की जान, केंद्र सरकार में थीं कार्यरत
    • इंस्टाग्राम वीडियो में MD ड्रग्स बिक्री का दावा करके घिरी तमन्ना सैयद, पुलिस ने खोली कुंडली
    • पूर्व जज से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी…
    • PWD के सहायक अभियंता को हाईकोर्ट से राहत: 3 सप्ताह में दूसरा तबादला निरस्त
    • झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में CBI जांच की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, छात्रों का आंदोलन 20 वें दिन भी जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नांदेड गुरुद्वारे के पास सुखबीर बादल पर हमला, फडणवीस को बोले- मैं ठीक हूं
    राष्ट्रीय

    नांदेड गुरुद्वारे के पास सुखबीर बादल पर हमला, फडणवीस को बोले- मैं ठीक हूं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sukhbir Singh Badal Attacked : पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड में माता साहेब गुरुद्वारा के पास गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन पर यह अटैक हुआ. एक निहंग हमलावर ने कृपाण से उन पर वार कर दिया. इस हमले में सुखबीर बादल के हाथ में गंभीर चोट आई है. घटना के वक्त उनकी पत्नी और एमपी हरसिमरत कौर बादल भी उनके साथ मौजूद थीं. हमले के तुरंत बाद उन्हें यशोसाई हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज चल रहा है. यह हमला तब हुआ जब वह गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे. पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

    हमला कैसे और कब हुआ?

    • सुखबीर बादल अपने परिवार के साथ तख्त श्री हुजूर साहिब माथा टेकने गए थे. जब वह गुरुद्वारा जा रहे थे तो अचानक एक शख्स उनके पास आया. उसने तेजधार हथियार से बादल पर अचानक हमला कर दिया. बादल की स्पेशल सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने तुरंत बीच-बचाव किया. इस दौरान इंस्पेक्टर केंद्रे को भी चोटें आईं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. हमले का पूरा सीक्वेंस समझने के लिए जांच तेज कर दी गई है.
    • महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड के एसपी से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने इस हमले के पीछे की असली वजह तलाशने के सख्त आदेश दिए हैं. दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल में इस हमले को लेकर भारी गुस्सा है. अकाली नेता अर्शदीप सिंह क्लेर ने कहा, ‘यह पंथ विरोधी ताकतों की बहुत बड़ी साजिश है.’ उन्होंने बताया कि सुखबीर बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं.
    • यह सुखबीर बादल पर पहला हमला नहीं है. 4 दिसंबर 2024 को भी अमृतसर के गोल्डन टेंपल के बाहर उन पर फायरिंग हुई थी. तब अकाल तख्त से मिली सजा के तहत वह ‘सेवादार’ की ड्यूटी निभा रहे थे. उस वक्त भी सिक्योरिटी गार्ड्स ने शूटर को तुरंत पकड़ लिया था. अब एक बार फिर उन पर हुए इस हमले ने वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    सुखबीर बादल पर हमले की बिट्टू ने की कड़ी निंदा

    भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि बादल की जान लेने की कोशिश बेहद निंदनीय है. यह पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है. बिट्टू ने कहा कि पवित्र धार्मिक स्थलों पर हिंसा और डर की कोई जगह नहीं है. उन्होंने आरोपियों को सामने लाकर सख्त सजा देने की मांग की. साथ ही सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही. बिट्टू ने कहा कि सिख धर्म सेवा, साहस और शांति का संदेश देता है, हिंसा का नहीं.

    CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    महाराष्ट्र के नांदेड में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ. घटना के बाद CM देवेंद्र फडणवीस ने उनसे फोन पर बात की. बादल ने CM को बताया कि उनकी हालत स्थिर है. फडणवीस ने नांदेड के SP से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. CM ने हमले के पीछे की वजह पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं. CMO सूत्रों के मुताबिक बादल की हालत स्थिर और अच्छी है. फडणवीस ने मामले की पूरी जांच जल्द करने के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…

    August 13, 2026

    संसद का मानसून सत्र गुरुवार को भारी हंगामे के बीच समाप्त ,लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…

    August 13, 2026

    UN की रिपोर्ट में बड़ा दावा, लाल किला हमले के पीछे था अल-कायदा, छोटे सेल और बिखरे नेटवर्क को लेकर जताई चिंता

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.