Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
    • छात्रों के विरोध के बाद भी CJI सूर्यकांत ही बांटेंगे NALSAR यूनिवर्सिटी में लॉ की डिग्री, स्वीकार किया निमंत्रण
    • NEET पर तमिलनाडु में दंगल, कैबिनेट फेरबदल में इसी राज्य को मिल सकता है केंद्रीय शिक्षा मंत्री 
    • खराब सड़क ने ली मेधा आकर्ष की जान, केंद्र सरकार में थीं कार्यरत
    • इंस्टाग्राम वीडियो में MD ड्रग्स बिक्री का दावा करके घिरी तमन्ना सैयद, पुलिस ने खोली कुंडली
    • पूर्व जज से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी…
    • PWD के सहायक अभियंता को हाईकोर्ट से राहत: 3 सप्ताह में दूसरा तबादला निरस्त
    • झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में CBI जांच की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, छात्रों का आंदोलन 20 वें दिन भी जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»स्कूल बस को एक निजी यात्री बस ने पीछे से मारी टक्कर, 19 लोग घायल
    मुख्य समाचार

    स्कूल बस को एक निजी यात्री बस ने पीछे से मारी टक्कर, 19 लोग घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धारः मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के समीप गुरुवार सुबह ओवरटेक करने के दौरान एक निजी यात्री बस ने स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूली छात्रा सहित दोनों बसों में सवार 19 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों को भर्ती किया है।

    जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा फोरलेन पर सुबह करीब नौ बजे गौतम स्कूल की बस क्रमांक एमपी-11 पी-0311 विद्यार्थियों को लेने घाटाबिल्लोद की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही निजी यात्री बस ओम साई राम क्रमांक एमपी-11 जेडएफ-3137 ने स्कूली बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान पर्याप्त जगह नहीं बचने से यात्री बस ने स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूली बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बसों में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

    सूचना मिलते ही यातायात पुलिस, डायल-112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मुकुंद बर्मन ने बताया कि हादसे के बाद कुल 19 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें 15 महिलाएं, एक स्कूली छात्रा और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया गया है। सात घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में पार्वती, पायल, वीना, महिमा, ललिता, पार्वती, प्रिया, सोनू, बद्रीलाल, अंजलि, पलक, कुसुम, अनिल, विजय, सिखा, गगनबाई, सुभाष, जितेंद्र और आशा घायल हुए हैं।

    दुर्घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने घायलों से हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छात्रों के विरोध के बाद भी CJI सूर्यकांत ही बांटेंगे NALSAR यूनिवर्सिटी में लॉ की डिग्री, स्वीकार किया निमंत्रण

    August 13, 2026

    NEET पर तमिलनाडु में दंगल, कैबिनेट फेरबदल में इसी राज्य को मिल सकता है केंद्रीय शिक्षा मंत्री 

    August 13, 2026

    खराब सड़क ने ली मेधा आकर्ष की जान, केंद्र सरकार में थीं कार्यरत

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.